हमसे जुड़े

Follow us

17.7 C
Chandigarh
Wednesday, February 18, 2026
More
    Home देश देश में कोरोन...

    देश में कोरोना के करीब दो हजार नये मामले, मरने वालों की संख्या 1147 हुई

    Coronavirus in India

    नयी दिल्ली। देशभर में Coronavirus ‘कोविड-19’ महामारी से संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं और पिछले 24 घंटों के दौरान इस वायरस के 1993 नए मामले सामने आये हैं तथा 73 मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1147 हो गयी है। देश के विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना के अब तक कुल 35043 मामलों की पुष्टि हुई है जिनमें 111 विदेशी मरीज शामिल हैं। कोरोना से संक्रमित लोगों के स्वस्थ होने की रफ्तार भी तेज हुई है और पिछले 24 घंटों में कोरोना से संक्रमित 564 लोगों के स्वस्थ होने के साथ ऐसे लोगों की संख्या 8889 पर पहुंच गयी है।

    कोरोना से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र में हालात लगातार चिंताजनक | Coronavirus

    स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह जारी किये गये आंकड़ों के मुताबिक कोरोना वायरस का प्रकोप देश के 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैल चुका है। कोरोना से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र में हालात लगातार चिंताजनक होते जा रहे है और पिछले एक दिन में 583 नए मामलों के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या 10498 पर पहुंच गयी है और इस दौरान 27 और लोगों की मौत के बाद इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 459 हो गयी है। वहीं राज्य में 1773 संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं।

    गुजरात पिछले 24 घंटों के दौरान 313 नये मामले सामने आने के साथ संक्रमितों की संख्या के मामलों में दूसरे स्थान पर बना हुआ है। गुजरात में संक्रमितों की कुल संख्या 4395 हो गयी है तथा 17 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 214 पर पहुंच गयी है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी हालात चिंताजनक हुई है और पिछले 24 घंटाें में 76 नये मामले दर्ज किये जाने के कारण अब तक कुल 3515 लोग इस महामारी से संक्रमित हुए हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।