हमसे जुड़े

Follow us

21.3 C
Chandigarh
Friday, February 13, 2026
More
    Home देश संक्रमण के खत...

    संक्रमण के खतरों को ध्यान रखकर उठाये जायेंगे आवश्यक कदम: योगी

    Necessary steps will be taken keeping in mind the dangers of infection Yogi
    लखनऊ l उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि राज्य सरकार संक्रमण के खतरों को ध्यान में रखकर आवश्यक कदम उठायेंगी। योगी ने कहा है कोरोना महामारी के मद्देनजर लागू राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन को चरणबद्ध ढंग से समाप्त किया जायेगा। केन्द्र सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन को ध्यान में रखकर राज्य सरकार आवश्यक कदम उठायेंगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में जारी नवीनतम निर्देशिका स्वागत योग्य है।
    उन्होंने कहा कि राज्य सरकार संक्रमण के खतरों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कदम उठायेगी। पाबंदियों को चरणबद्ध तरीके से हटाया जायेगा। सबसे पहले इस वैश्विक महामारी से लोगों की सुरक्षा का ध्यान रखा जायेगा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।