हमसे जुड़े

Follow us

26 C
Chandigarh
Thursday, March 26, 2026
More
    Home देश शांति के लिए ...

    शांति के लिए अहिंसा को प्रोत्साहन की जरूरत : नायडू

    Countrymen express gratitude to soldiers Naidu

    नई दिल्ली (एजेंसी)। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने कहा है कि मानवता की प्रगति और समृद्धि के लिए आवश्यक शांति और अहिंसा को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। नायडू ने अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस के अवसर पर मंगलवार को यहां जारी एक संदेश में कहा कि मानवता के कल्याण के लिए शांति और अहिंसा पूर्व निर्धारित आदर्श हैं। इसलिए इन्हें प्रोत्साहन दिया जाना चाहिये। उन्होंने कहा कि इस वर्ष के मुख्य विषय वस्तु-सतत् और समान विश्व की पुन: खोज- यह याद दिलाती है कि कोविड-19 ने मानवता के समक्ष नई चुनौतियां पैदा की है। एक न्याय पूर्ण और सामान विश्व की दिशा में मिलकर काम किया जाना चाहिए।

    नायडू ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस पर वसुधैव कुटुंबकम् के आदर्श को याद करें। संविधान में राज्य के नीति निर्देशक तत्वों में यह अपेक्षित है कि अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा को देशों के बीच न्यायसंगत सम्मानपूर्ण संबंधों के आधार पर बढ़ाया जाए। हमने सदैव विश्व शांति के पंचशील का पालन किया है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।