हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Wednesday, February 18, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान विरोध करने वा...

    विरोध करने वालों की भावना समझने की जरुरत : गहलोत

    ashok-gehlot

    पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने पाकिस्तान के दो टुकड़े कर दिये और देश में खालिस्तान नहीं बनने दिया

    (Ashok Gehlot)

    जोधपुर (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि लोकतंत्र में(Ashok Gehlot) विरोध करने वालों की भावनाओं को समझने की जरुरत है। गहलोत आज यहां के एन महिला महाविद्यालय के छात्रसंघ उद्घाटन कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मुदार्बाद और जिंदाबाद दोनों एक साथ चलते है। लोकतंत्र में विरोध प्रदर्शन होने चाहिए। विरोध प्रदर्शन के दौरान जो भावना प्रकट होती है उसे समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि विरोध करने पर लाठीचार्ज, पाकिस्तान चले जाओं, हम बदला लेंगे, कहां लोकतंत्र है। मांगों पर संवाद जारी रखना चाहिए। मांगों को लेकर विरोध करने वालों की भावना को समझना चाहिए और उनका हल करना चाहिए।

    • उन्होंने कहा पाकिस्तान बनने के बाद उसके दो टुकड़े हो गये।
    • पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने पाकिस्तान के दो टुकड़े कर दिये
    •  देश में खालिस्तान नहीं बनने दिया और वह पद पर रहते देश के लिए बलिदान हो गई।

    -उन्होंने कहा कि बार बार पाकिस्तान का नाम लिया जा रहा है, पाकिस्तान में पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ को फांसी की सजा सुनाई गई है। कहां पाकिस्तान, कहां भारत, पाकिस्तान की भारत के सामने कोई औकात नहीं हैं।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।