हमसे जुड़े

Follow us

23.2 C
Chandigarh
Friday, March 27, 2026
More
    Home देश NEET-UG Exam:...

    NEET-UG Exam: नीट-यूजी की परीक्षा दो चरणों में करायी जाए: अभाविप

    NEET-UG Exam
    NEET-UG Exam: नीट-यूजी की परीक्षा दो चरणों में करायी जाए: अभाविप

    NEET-UG Exam: नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) को दो चरणों में कराने की गुरुवार को मांग की। अभाविप के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज यहां राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) में सुधार के लिए गठित उच्च स्तरीय समिति के अध्यक्ष डॉ. के. राधाकृष्णन से मुलाकात की और उन्हें अपने सुझाव सौंपे। अभाविप ने एनटीए की कार्यप्रणाली तथा संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई),नीट और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग-राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (यूजीसी-नेट) जैसी विभिन्न परीक्षाओं में सुधार के विषय को प्रमुखता से उठाया है।

    अभाविप ने अपने सुझाव पत्र में एनटीए में प्रशासनिक सुधार, परीक्षा की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न कदम उठाने, परीक्षा के आयोजन के लिए उच्च स्तरीय आधारभूत संरचना के विकास जैसे विषयों को उठाया है। अभाविप ने अपने पत्र में एनटीए में पर्याप्त संख्या में स्थायी कर्मचारियों की नियुक्ति, शासकीय संस्थानों को ही परीक्षा केंद्र बनाने, नीट-यूजी की परीक्षा जेईई की तर्ज पर दो चरणों में आयोजित कराने, परीक्षाओं के आयोजन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न कदम उठाने , ओएमआर शीट को एनटीए की वेबसाइट पर अपलोड करने की मांग की है।

    इसके साथ ही अभाविप ने अपने सुझाव-पत्र में कम्प्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) के आयोजन में इंटरनेट सुरक्षा, एआई आधारित प्रॉक्टरिंग एल्गोरिथम अपनाने, गुणवत्तापूर्ण तथा सही अनुवाद, पेपर लीक से जुड़े कानून के प्रभावी क्रियान्वयन, उत्तर पुूस्तिका की घोषणा के दौरान नगण्य त्रुटियां सुनिश्चित करने, तय समय में शिकायत निवारण, परीक्षाओं के प्रश्नपत्र बैंक को बनाने के लिए विषय विशेषज्ञ टीम के गठन जैसे मुद्दों को भी प्रमुखता से रखा है।

    अभाविप के राष्ट्रीय महामंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल ने कहा कि विद्यार्थी परिषद द्वारा बीते दो सप्ताह में मानविकी, चिकित्सा, इंजीनियरिंग, विज्ञान आदि विषयों के छात्रों से विस्तृत संवाद कर तय किए गए कुल 42 सुझावों को एनटीए में सुधार के लिए बनी उच्च स्तरीय समिति को दिए हैं। उन्होंने कहा कि देश में अलग-अलग परीक्षाओं की विश्वसनीयता को लेकर लगातार प्रश्न उठ रहे हैं, जिनके समाधान के लिए शीघ्रता से कदम उठाए जाने होंगे। आशा है कि अभाविप के सुझावों पर उचित कदम उठाए जाएंगे।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here