हमसे जुड़े

Follow us

20.5 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश काम में कोताह...

    काम में कोताही नहीं होगी बर्दास्त, निर्धारित अवधि में हो काम पूरा: कैबिनेट मंत्री

    चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में संविधान दिवस पर उपस्थितजनों को संबोध्ाित करते हुए कैबिनेट मंत्री रणवीर सिंह गंगवा।

    विकास कार्यों की गुणवत्ता से न हो कोई समझौता

    सरसा (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। विकास कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा। सड़कों के निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए ताकि लोगों को इनका दीर्घकालीन लाभ मिल सके। ये निर्देश जनस्वास्थ्य एवं लोक निर्माण विभाग के मंत्री रणबीर गंगवा (Ranbir Singh Gangwa) ने मंगलवार को रेस्ट हाउस में विकास कार्यों को लेकर बैठक में अधिकारियों को दिए। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य लोगों को गुणवत्तापरक सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। इसलिए विकास कार्यों की निर्माण सामग्री में गुणवत्ता से कोई समझौता न करें। विशेषकर सड़क निर्माण में इस दिशा में ध्यान रखा जाए। समय-समय पर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता जांची जाए। Sirsa News

    यदि कोई ठेकेदार कोताही करता है तो उसके खिलाफ  कार्रवाई की जाए।  यदि कोई अधिकारी भी विकास कार्यों में कोताही बरतता है तो उसके विरुद्ध भी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि जिन सड़कों में रिपेयर की आवश्यकता है, उनका कार्य प्राथमिकता के साथ पूरा करें। गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा। जो ठेकेदार सही कार्य नहीं करता है, उसको ब्लैकलिस्ट किया  जाए। उन्होंने कहा कि सरकार के प्रति लोगों का जो दृढ़ विश्वास है, उसके अनुरूप कार्य करें, ताकि लोगों  का विश्वास कायम रहे।

    कैबिनेट मंत्री रणवीर सिंह गंगवा अधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए।

    कैबिनेट मंत्री ने कहा कि वाटर सप्लाई व सीवरेज कार्यों में लेवल का विशेष ध्यान रखा जाए ताकि बाद में कोई परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि पाइपलाइन या सीवरेज के लिए उखाड़ी गई सड़क को दोबारा सही तरीके से समय पर ठीक किया जाए। पीडब्ल्यूडी व जनस्वास्थ्य विभाग आपसी  तालमेल बनाकर काम करें। बैठक में अधीक्षण अभियंता हरपाल सिंह, एक्शन कमलदीप राणा, संजय सभ्रवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष शीशपाल कंबोज, पूर्व विधायक रामचंद्र कंबोज, प्रदीप रातुसरिया आदि भी उपस्थित थे। Sirsa News

    भारत की आबादी को एक परिवार की तरह जोड़ता है हमारा संविधान | Sirsa News

    सरसा। हरियाणा के लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि कोई भी देश संविधान के बिना नहीं चल सकता, इसी संविधान के तहत हमारे देश के सभी कानून बनते हैं। इस संविधान के तहत सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट समेत देश की सभी अदालतें, संसद, राज्यों के विधानमंडल, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री समेत हम सभी इसी के तहत काम करते हैं। उन्होंने कहा कि संविधान के तहत हम सभी को अधिकार भी मिलते हैं कि हम सब पूरी आजादी व समानता के साथ जीवन जी सकें। वे सोमवार को चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में संविधान दिवस पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि संबोधित कर रहे थे। Sirsa News

    इससे पहले मुख्यअतिथि ने ऑडिटोरियम में सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा भारतीय संविधान पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। साथ ही उन्होंने ‘हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमानÓ अभियान के तहत हस्ताक्षर अभियान का भी शुभारंभ किया। इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने भारतीय संविधान के विभिन्न महत्वपूर्ण पहलूओं पर प्रकाश डाला। कैबिनेट मंत्री ने जिलावासियों को संविधान दिवस की बधाई देते हुए कहा कि इस बार का संविधान दिवस बहुत खास है। क्योंकि संविधान-सभा द्वारा संविधान अपनाए हुए आज 75 वर्ष पूरे हो गए हैं। ऐसे में हमारी भारत और हरियाणा सरकार द्वारा हर जिले में कई तरह के प्रोग्राम किए जा रहे हैं।

    इस बार ‘हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमानÓ अभियान चलाया जा रहा है तथा संविधान स्वाभिमान यात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि यह हमारा संविधान ही है जो अलग-अलग धर्मों व जातियों की भारत की 140 करोड़ की आबादी को एक परिवार की तरह जोड़ता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस नेक नीयत से यह संविधान दिवस मनाने की शुरुआत की थी, उसका हम सबको मान सम्मान करना चाहिए। Sirsa News

    सीडीएलयू के वीसी डॉ. अजमेर सिंह मलिक ने कहा कि हमारा देश जब 15 अगस्त 1947 को आजाद हुआ, तब हमारे पास अपना कोई संविधान नहीं था। संविधान के बगैर देश नहीं चलाया जा सकता था, संविधान की ड्राफ्टिंग समिति के अध्यक्ष डॉ. भीमराव अंबेडकर थे इसलिए उन्हें संविधान निर्माता भी कहा जाता है। यह संविधान 26 नवंबर 1949 को पूरा हुआ और फिर इसे अपनाया गया, इसके बाद 26 जनवरी, 1950 को संविधान लागू हुआ। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान में सभी वर्गों को समान माना गया है और सभी को समान अधिकार दिए गए हैं।

    कार्यक्रम में सीडीएलयू से प्रो. राजवीर सिंह दलाल, अधिवक्ता एएस कालड़ा व लॉ छात्रा महक वर्मा ने भारतीय संविधान में समय-समय पर हुए बदलावों, महत्वपूर्ण बिंदुओं, संघीय संरचना, मौलिक अधिकार, दायित्व, धर्मनिरपेक्षता, संसदीय शासन प्रणाली, संशोधन प्रक्रिया पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर उपायुक्त शांतनु शर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सरीन, भाजपा जिलाध्यक्ष शीशपाल कंबोज, जगदीश चोपड़ा, रामचंद्र कंबोज, रजिस्ट्रार सीडीएलयू राजेश बंसल, सुभाष चंद्र, सतबीर वर्मा, प्रदीप रातुसरिया, सतीश जग्गा, अशोक मित्तल, बलदेव सिंह मांगेआना, भूपेंद्र खट्टïर, विकास कालूआना सहित काफी संख्या में विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं व आमजन मौजूद रहे। Sirsa News

    Health Benefits of Ajwain: सर्दियों में बीमारियों से बचना है तो आपके घर में रखी ये चीज है गुणकारी!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here