हमसे जुड़े

Follow us

18.3 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश नेपाल: भूस्खल...

    नेपाल: भूस्खलन में 17 लोग मारे गये

    काठमांडू (एजेंसी)। नेपाल के अछाम जिले में शुक्रवार सुबह से लगातार मूसलाधार बारिश होने के कारण रात में हुए भूस्खलन में दबने से कम से कम 17 लोग मारे गये और अन्य पांच लापता हैं। एक स्थानीय अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार जिले में कल सुबह से लगातार बारिश होने के कारण रात में भूस्खलन हुआ। इस दौरान सदूर-पश्चिमी नेपाल में जिले के तीन अलग-अलग हिस्सों में भूस्खलन होने से कुछ घर इसकी चपेट में आ गए। जिले के एक अधिकारी मिन राज आचार्य ने कहा, ‘बचाव दल ने 17 लोगों के शव बरामद किए हैं और 11 घायलों को घटनास्थल से बचाया है। पांच लापता लोगों की तलाश की जा रही है।

    यह भी पढ़ें:– फरीदपुर में छात्र – अभिभावक व ग्रामीणों का धरना 15 वे दिन भी लगातार रहा जारी

    उन्होंने कहा कि बचाव अभियान के लिए सेना और पुलिस को तैनात किया गया है। आचार्य ने कहा कि घायलों में से तीन की हालत गंभीर है और उन्हें पड़ोसी प्रांत में इलाज के लिए एयरलिफ्ट किया गया है। हिमालयी देश के होने के कारण नेपाल में मानसून के दौरान भूस्खलन और अचानक बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं की आशंका बनी रहती है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here