हमसे जुड़े

Follow us

15 C
Chandigarh
Tuesday, February 10, 2026
More
    Home राज्य पंजाब मिस्त्री मामा...

    मिस्त्री मामा का कत्ल कर भांजा हुआ फरार, पुलिस तलाश में जुटी

    सच कहूँ/जसवीर गहल
    लुधियाना। गांव भागपुर में भांजा ने मामा के सिर में हथौड़ा मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। उसका शव निमार्णाधीन घर में चारपाई पर पड़ा मिला है। पुलिस ने थाना कूम कलां में आपराधिक मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के गोरखपुर का निवासी इंद्रजीत वर्मा यहां पर निर्माण करने के ठेके लेता था। इस समय उसने गांव भागपुर में मकान बनाने का ठेका लिया हुआ था।

    वह निर्माण वाली जगह पर अपने दूर के भानजे सुनील के साथ रहता था। मंगलवार सुबह इंद्रजीत वर्मा का शव कमरे में चारपाई पर पड़ा मिला है। उसके सिर में गंभीर चोट के निशान थे और वहीं पास में ही खून लगा हथौड़ा पड़ा हुआ था। सुबह दस बजे जैसे ही शव पड़ा होने संबंधी जानकारी मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। वहां पर काम करने वाली लेबर ने बताया कि भानजे सुनील की इंद्रजीत वर्मा का पैसे के लेनदेन को लेकर झगड़ा रहता था। वह अपनी मजदूरी से ज्यादा पैसे ले चुका था व और पैसों की मांग कर रहा था। इसी बात को लेकर रात को दोनों में झगड़ा होने की आशंका जाहिर की जा रही है। पुलिस ने सुनील के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। हत्या के बाद वह उत्तर प्रदेश चला गया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here