हमसे जुड़े

Follow us

12.2 C
Chandigarh
Thursday, February 12, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा हवन यज्ञ कर क...

    हवन यज्ञ कर कॉलेज के नए स्तर का शुभारंभ

    Kharkhoda News
    Kharkhoda News : हवन यज्ञ कर कॉलेज के नए स्तर का शुभारंभ

    खरखौदा (सच कहूं/हेमंत कुमार)। Kharkhoda News: रोहतक मार्ग पर स्थित कन्या महाविद्यालय में हवन यज्ञ के साथ नए शैक्षणिक सत्र 2024 -25 का शुभारंभ किया गया। प्राचार्य वीरेंद्र दहिया की अध्यक्षता में सेवानिवृत प्राचार्य यशवीर आर्य द्वारा हवन यज्ञ करके कॉलेज के नए सत्र का शुभारंभ किया गया। हवन का आयोजन। जिसमें सभी स्टाफ सदस्यों ने आहुति डालकर मंगल कामना की। हवन की शुरुआत गायत्री मंत्रों के उच्चारण से हुई, इसके बाद यशवीर आर्य ने विधि- विधान से पवित्र वेद मंत्रों का उच्चारण करते हुए हवन की उपयोगिता के बारे में भी बताया।

    उन्होंने कहा कि मानव जीवन में वायु, जल और अन्य का बहुत महत्व है। इनके बिना जीवन संभव नहीं ,लेकिन आज मानव पेड़ों को काटकर पर्यावरण को प्रदूषित कर रहा है। ऐसे समय में हवन यज्ञ आदि अनुष्ठान समय-समय पर किए जाने चाहिए। जिससे हमारा मन और विचार पवित्र बनते हैं वही वातावरण भी शुद्ध होता है। इसलिए भारतीय ज्ञान परंपरा में प्रत्येक शुभ कार्य की शुरुआत हवन यज्ञ से ही होती है। Kharkhoda News

    प्राचार्य ने भी नए शैक्षणिक सत्र में सभी छात्राओं का स्वागत करते हुए कहा कि हवन यज्ञ के द्वारा हम यही प्रार्थना करते हैं कि यह शैक्षणिक सत्र सभी के लिए मंगलमय रहे। सभी छात्र छात्राएं महाविद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ खेलों और अन्य पाठयेतर गतिविधियों में बढ़ चढ़कर भाग लेते हुए निरंतर उन्नति पथ पर बढ़ते हुए अपने माता-पिता और महाविद्यालय का नाम रोशन करें। यही हमारी मंगल कामना है। हवन यज्ञ में सभी स्टाफ सदस्यों के साथ-साथ छात्राओं ने भी आहुति डाली और हवन के बाद सभी को प्रसाद वितरित किया गया। Kharkhoda News

    यह भी पढ़ें:– Declare Hindi as National Language : हिन्दी को राष्ट्रभाषा घोषित करने की मांग

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here