हमसे जुड़े

Follow us

29.3 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी शिकोहाबाद के ...

    शिकोहाबाद के सरकारी अस्पताल में बनी न्यू बोर्न केयर यूनिट शुरू, मिलेगी लोगों को राहत

    Firozabad
    Firozabad शिकोहाबाद के सरकारी अस्पताल में बनी न्यू बोर्न केयर यूनिट शुरू, मिलेगी लोगों को राहत

    फिरोजाबाद ( विकास पालीवाल ) । नवजात शिशुओं के लिए एसएनसीयू वार्ड जिला संयुक्त चिकित्सालय शिकोहाबाद में बनाया गया है । 12 पलंग के बनाए गए इस अलग वार्ड के बनने से अब नवजात बच्चों को काफी राहत मिलेगी। वहीं फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज पर भी लोड कम पड़ेगा। यह वार्ड अस्पताल के निकट बनाया गया है । फिलहाल अभी इसमें दो एमबीबीएस डॉक्टरों को तैनात कर दिया गया है , जो आने वाले नवजात शिशुओं को अपनी देखरेख में इलाज दे रहे है । वहीं समाजसेवियों तथा आमलोगों ने सरकार से एमडी बाल रोग विशेषज्ञ ( पीडियाट्रिशियन डॉक्टर ) की तैनाती की मांग की है, जिससे इस वार्ड को और बेहतर किया जा सके तथा नवजात बच्चों को किसी बात की दिक्कत होने पर फिरोजाबाद या आगरा ना भागना पड़े ।

    सिक न्यू बॉर्न केयर इकाई यानी एसएनसीयू फिलहाल जनपद के फिरोजाबाद में स्थिति मेडिकल कॉलेज में ही थी। प्राइवेट अस्पतालों की बात की जाए तो नवजात शिशुओं के लिए यह यूनिट 2 या 3 निजी अस्पतालों में ही स्थापित है। इस यूनिट में जन्म के बाद पीलिया के शिकार और प्री- मेच्योर शिशुओं को भर्ती किया जाता है । मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद में ही यह यूनिट होने के कारण वहां पर नवजात शिशुओं की संख्या काफी ज्यादा रहती है। वहीं निजी अस्पतालों में काफी मंहगे दाम प्रतिदिन के हिसाब से नवजात शिशुओं के रखने के लिए जाते हैं, जिसके चलते आम आदमी व गरीब लोगों की जेब पर काफी असर पड़ रहा था। लेकिन अब शासन ने राहत देने का काम किया है । यहां दो एमबीबीएस डॉक्टर डा. नवनीत कुमार तथा डा. अतुल कुमार को इसमें तैनात किया गया है ।

    क्या कहा सीएमएस डा केशव ने

    इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ रमेश चंद्र केशव ने बताया है कि एसएनसीयू वार्ड करीब एक साल पहले ही तैयार हो चुका था , लेकिन डॉक्टरों की तैनाती ना होने के कारण कई माह तक शुरू नहीं हो पाया था, लेकिन अब यह वार्ड शुरू हो चुका है। वहीं उन्होंने प्रमुख सचिव के अलावा उच्चाधिकारियों से बाल रोग विशेषज्ञ की जल्द तैनाती किए जाने की बात रख दी है ।