हमसे जुड़े

Follow us

16.2 C
Chandigarh
Wednesday, February 18, 2026
More
    Home देश कोरोना के नए ...

    कोरोना के नए मामले घटे, संजीवनी साबित हो रहे हैं महामारी से बचने के लिए पूज्य गुरू जी के टिप्स

    Coronavirus

    कोविड टीकाकरण में 168.98 करोड़ टीके लगे

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 2.30 लाख से अधिक लोगों ने कोरोना वायरस को मात दी और इस दौरान संक्रमण के नए मामलों की तुलना में इससे ठीक होने वाले लोगों की संख्या करीब एक लाख अधिक रही। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को यहां बताया कि पिछले 24 घंटे में देश में 47 लाख 53 हजार 81 कोविड टीके लगाये गये हैं। इसके साथ ही आज सुबह सात बजे तक एक अरब 68 करोड़ 98 लाख 17 हजार 199 कोविड टीके लगाये जा चुके हैं। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के एक लाख 27 हजार 952 नये मरीज सामने आये हैं। इनके साथ ही देश के विभिन्न अस्पतालों में उपचार करवा रहे कोरोना रोगियों की संख्या 13 लाख 31 हजार 648 हो गयी है। यह संक्रमित मामलों का 3.16 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 7.98 प्रतिशत हो गयी है।

    मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में दो लाख 30 हजार 814 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल चार करोड़ दो लाख 47 हजार 902 लोग कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 95.64 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटे में 16 लाख तीन हजार 856 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में कुल 73 करोड़ 79 लाख 32 हजार 233 कोविड परीक्षण किए गये हैं। वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान इस प्राण घातक विषाणु से 1059 मरीजों की मौत हुई, जिसके बाद मृतकों की कुल संख्या 501114 हो गयी।

    केरल में मामले घटे

    देश भर में सर्वाधिक सक्रिय मामले केरल में हैं। यहां पिछले 24 घंटे में 2948 सक्रिय मामले घटकर 366871 हो गये। वहीं 41037 लोगों के स्वस्थ होने के बाद इससे निजात पाने वाले लोगों की संख्या 5786949 हो गयी है, जबकि 595 लोगों की मौत होने के बाद मृतकों का आंकड़ा 57296 हो गया है।
    दूसरे पायदान पर महाराष्ट्र है, जहां पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले 14132 घटकर 147941 रह गए। इस दौरान राज्य में 27891 लोग स्वस्थ हुए, जिसके बाद इस महामारी को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 7491759 हो गयी। वहीं इस दौरान 81 लोगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 142940 हो गया।

    तीसरे नंबर पर कर्नाटक

    तीसरे नंबर पर कर्नाटक है, जहां सक्रिय मामलों की संख्या में 25702 घटकर 123131 रह गयी है। इस दौरान 40599 और मरीजाें के ठीक होने से इस महामारी को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर 3713343 हो गयी है। वहीं 53 और मरीजों की मौत हुई है जिससे राज्य में मृतकों की संख्या 39250 पर पहुंच गयी है।

    हरियााणा में ओमिक्रॉन के 15 समेत कोरोना के 2498 नये मामले, 19 मौतें

    हरियाणा में ओमिक्रॉन के 15 मामलों समेत कोरोना संक्रमण के 2,498 नये मामले आये जिससे राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 9,61,339 हो गई है। इनमें ओमीक्रॉन के 658 मामले शामिल हैं।
    कुल संक्रमितों में से 9,34,090 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इनमें ओमिक्रॉन के 655 मामले शामिल हैं। राज्य में इस समय ओमिक्रॉन के तीन समेत कोरोना के 16,854 मामले सक्रिय हैं। आज 19 कोरोना मरीजों ने दम तोड़ दिया जिससे इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़ कर 10,372 हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के कोरोना की स्थिति को लेकर यहां जारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। राज्य में कुल कोरोना संक्रमण दर 8.06 प्रतिशत, रिकवरी दर 97.17 प्रतिशत जबकि मृत्यु दर 1.08 प्रतिशत है।

    फतेहाबाद 37, कैथल 87 नए मामले

    राज्य के गुरूग्राम जिले में कोरोना संक्रमण के मामले सबसे जयादा हैं जहां आज 814, फरीदाबाद 254, हिसार 170, सोनीपत 89, करनाल 29, पानीपत 48, पंचकूला 106, अम्बाला और सिरसा 74-74, रोहतक 107, यमुनानगर 77, भिवानी 80, कुरूक्षेत्र 96, महेंद्रगढ़ 44, जींद 51, रेवाड़ी 76, झज्जर 64, फतेहाबाद 37, कैथल 87, पलवल 43, चरखी दादरी 54 और नूंह में कोरोना के 22 मामले आये। राज्य के गुरूग्राम और कैथल में तीन-तीन, फरीदाबाद, हिसार, पानीपत, पंचकूला और अम्बाला एक-एक, सिरसा, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र और नूंह में दो-दो कोरोना मरीजों ने आज दम तोड़ दिया जिससे कोरोना से मृतकों की संख्या अब 10,372 पहुंच गई है। राज्य में अब तक कुल 3,96,25,726 कोविडरोधी खुराक दी जा चुकी हैं। इनमें 2,25,77,632 लोगों को पहली तथा 1,68,84,894 को दूसरी कोविडरोधी खुराक दी जा चुकी है।

    पूज्य गुरु जी ने कोरोना को लेकर बढ़ाया कदम

    • दो नए मानवता भलाई कार्यों की सौगात

    कोरोना महामारी के बीच पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने चिट्ठी के माध्यम से साध-संगत को जागरूक किया और लोगों को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। पूज्य गुरू जी ने कोरोना से संबंधित दो नए कार्य भी मानवता भलाई कार्यों में जोड़कर साध-संगत को मानवता की सेवा के नए अवसर भी प्रदान किए। पूज्य गुरू जी ने वैक्सीनेशन और मास्क लगाने का आह्वान करते हुए चिट्ठी के माध्यम से वचन फरमाये, पूज्य गुरू जी ने वैक्सीनेशन और मास्क लगाने का आह्वान करते हुए चिट्ठी के माध्यम से वचन फरमाये, ‘हमारे प्यारे बच्चों, हमने कोरोना की वैक्सीन ‘कोवीशील्ड’ लगवा ली है और हम चाहते हैं कि हमारे ‘करोड़ों’ बच्चे, जिन्होेंने अभी तक ’वैक्सीन’ नहीं लगाई वो लगवा लें। इस कार्य को मानवता भलाई के 136वें कार्य के रूप में निम्न प्रण करें:-‘सारे कोरोना वैक्सीन लगवाऐंगे व दूसरों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करेंगे व लगवाएंगे’ अपने हाथ खड़े करें, नारा लगाएं, सतगुरु आपको बहुत-2 खुशियां दें। आशीर्वाद। 137वां कार्य ‘मास्क लगाएंगे, लगवाएंगे व जरूरतमंदों को फ्री में मास्क देंगे व 7 फुट की दूरी बनाके रखेंगे। नारा, आशीर्वाद

    जानें, कोरोना से बचाव के लिए पूज्य गुरू जी के वचन

    डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने हमेशा देश व समाजहित की दिशा में अनेकों कदम उठाएं हैं। देश पर जब-जब प्राकृतिक आपदा आई पूज्य गुरु जी ने हर संभव मद्द पहुंचाने का सराहनीय कार्य किया। पिछले वर्ष अप्रैल 2021 में कोरोना महामारी के दौरान भी डॉ. एमएसजी ने ‘रूहानी पत्र’ भेजकर करोड़ों श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन किया था । पूज्य गुरु जी के ‘रूहानी पत्रों’ में भेजे गए पावन संदेश के कुछ अंश।

    सुबह-शाम कम से कम 15-15 मिनट करें प्राणायाम

    आप सबको पता ही है कि कोरोना महा बिमारी चल रही है, इससे प्रभु सबको बचाएं इसके लिए मैं प्रभु से सुबह-शाम प्रार्थना करता रहता हूँ। सरकार जो भी निर्देश दे आप सबने उसे पूरा-2 मानना है और पूरा-2 सहयोग देना है। इस बिमारी से बचने के लिए, मैं आपको कुछ सुझाव दे रहा हूँ:-

    1. सुबह-शाम कम से कम 15-15 मिनट प्राणायाम के साथ मालिक का नाम जरूर जपा करें।

    2. साबुन से दोनों हाथों पर झाग बनाके, एक-दूसरी हथेली पर ‘खाज’ करें ताकि नाखुन पूरी तरह साफ हो जाए।

    Coronavirus

    3. घरेलू प्रोटीन जैसे चने, सोयाबीन, पनीर, दही, दूध, छाछ, दालें, पिस्ता इत्यादि व विटामीन सी जैसे नींबू, संतरा, किन्नू, मौसमी, आंवला इत्यादि जरूर लें।

    4. तुलसी, नीम, चार-चार पत्ते, गिलोय (टहनी व पत्ते) 10 ग्राम, लौंग-इलाईची 2-2, हल्दी, मुलेठी, अजवायन, सौंठ, सब एक-एक चुटकी, जीरा 5 ग्राम। 300 ग्राम पानी में डालकर तब तक उबालें जब तक 150 ग्राम ना रह जाए। अब इसे चाय की तरह धीरे-2 पीए। दिन में एक बार। 20 ग्राम गुड़ या शहद डाल सकते हैं।

    अपने हाथ चेहरे पर बार-2 न लगाएं

    ‘‘हमारे करोड़ों बच्चों, हम आप सब से (प्रार्थना करते हैं) कहते हैं कि ‘कोरोना’ महाबिमारी से संघर्ष में सरकार जो भी दिशा निर्देश दे, उसका आप सब पूरा-2 पालन करें। हम आप सबसे गुजारिश करते हैं कि चाहे ‘अनलॉक’ है पर आप सब ज्यादा समय अपने घर के अन्दर ही रहें। काम-धन्धे पर या सफर पर जाते समय ‘मास्क’ जरूर लगाएं व एक-दूसरे से 7 फुट की दूरी बनाएं रखें। बाहर से जब आप घर लौटें तो सबसे पहले नहाएं व पहने हुए कपड़े ‘सर्फ’ वाले पानी में डाल दें। नए कपड़े पहन कर अपने परिवार के पास जाएं। अपने हाथ चेहरे पर बार-2 न लगाएं।’’

    Do not take the corona lightly, take care

    मॉस्क जरूर लगाएं

    ‘‘जब भी घर से बाहर जाएं तो मास्क जरूर लगाया करो।  देश व संसार में सुख शान्ति व खुशहाली के दरवाजे खुल जाएं। बाकि प्रभु उसी में खुश रखना जो तेरी रजा है। प्यारे बच्चो, आप सब भी देश की सुख शान्ति के लिए एक दिन (12 या 24 घंटे) का व्रत रखें। एक दिन का राशन भी जरूरतमंदों को दें।’’

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here