हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश Rajasthan Rai...

    Rajasthan Railway: राजस्थान के इन शहरों में बिछाई जाएगी नई रेलवे लाईन, बनेंगे 10 रेलवे स्टेशन, जमीनों के बढ़ेंगे दाम, किसान होगा मालोमाल

    rajasthan railway
    Rajasthan Railway: राजस्थान के इन शहरों में बिछाई जाएगी नई रेलवे लाईन, बनेंगे 10 रेलवे स्टेशन, जमीनों के बढ़ेंगे दाम, किसान होगा मालोमाल

    Rajasthan Railway: जयपुर (गुरजंट सिंह)। देश में नई रेलवे लाइन बिछाने का सिलसिला पीछने दिनों से जारी हैं, इसी बीच राजस्थान के कोटा और मध्यप्रदेश के श्योपुर के बीच ब्रांड गेज की नई रेल लाइन बिछाई जाएगी, दोनों राज्यों के बीच एक नया रेल रूट विकसित होगा। वहीं कोटा के दीगोद स्टेशन से श्योपुर की रेलमार्ग से अब 100 किलोमीटर की दूरी होगी, बता दें कि यह दूरी नए एलाइनमेंट के मुताबित होगी, पहले रेल मार्ग की दूरी 104 किलोमीटर थी। जिसे अपग्रेड किया गया हैं। ऐसे में दूरी कम होने की वजह से इस रेलवे ट्रैक के निर्माण पर 100 करोड़ रुपये का खर्च कम हो गया हैं, पुराने रूट एलाइनमेंट में रेलवे अफसर का अनुमान था कि करीब 1000 करोड़ रुपये खर्च होंगे। पश्चिम मध्य रेलवे का साल 2028 तक इस लाइन पर ट्रेन चलाने का दावा हैं।

    Diwali 2024 Date: क्या इस बार दो दिन मनेगा दिवाली का त्यौहार, तारीख को लेकर कंफ्यूजन, यहां जानें…

    इस रेल रूट पर बनेंगे 10 रेलवे स्टेशन | Rajasthan Railway

    कोटा श्योपुर के बीच में 10 रेलवे स्टेशन इस रूट पर निर्मित होंगे, 3 मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में बनेंगे, इनमें कानपुर, खेड़ा और पीपल्दा में रेलवे स्टेशन बनाए जाएंगे, 7 रेलवे स्टेशन राजस्थान के कोटा जिले की सीमा में बनेंगे। इनमें गणेशगंज, दौलतगंज, बड़ोद, सुल्तानपुर, उम्मेदपुरा, दीगोद सहित एक अन्य स्टेशन शामिल हैं।

    श्योपुर जिलें में बदलेगा आधा किलोमीटर रूट | Rajasthan Railway

    रेलवे ट्रैक के नए सर्वे के मुताबित, राजस्थान के कोटा दीगोद में रूट में बदलाव हो रहा हैं, श्योपुर जिले में इसका असर होगा, वहां आधा किलोमीटर तक रूट बदल जाएगा, यह बदलाव खेड़ा क्षेत्र में हुआ हैं। ग्रामीण राम लखन का कहना है कि पहले उनके खेत से रेलवे का ट्रैक नहीं निकल रहा था, अब दोबारा सर्वे करने आए रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि उसके यहां से ट्रैक निकालेगा, इस सर्वे में अभी वक्त लग सकता हैं, क्योंकि इस प्रोजेक्ट की शुरुआत फिलहाल हुई हैं।

    दोबारा तैयार होगी DPR | Rajasthan Railway

    बता दें कि कोटा-श्योपुर के बीच ट्रैक बिछाने के लिए पश्चिम मध्य रेलवे ने पहले ही सर्वे कर लिया था, जिसका डीपीआर तैयार कर स्वीकृति के लिए वरिष्ठ स्तर पर भेज दी थी, इसके बाद ही जिस जगह से ट्रैक निकालना हैं, वहां की जमीन की खरीद फरोख्त पर रोक लगाने के लिए संबंधित जिलों को पत्र भी जारी कर दिया था। वहीं श्योपुर में भी 3 गांव में जमीन के क्रय विक्रय पर मई में आदेश जारी कर रोक लगा दी गई हैं, इन 3 गांव में करीब 400 सर्वे क्रमांक की जमीन ट्रैक क्षेत्र में आ रही हैं, इसके बाद राजस्थान क्षेत्र में ट्रैक के रास्ते को लेकर आई आपत्ति के बाद DPR को फाइनल नही किया गया, इस रूट अलाइनमेंट में बदलाव किया जाएगा, इसके बाद फिर नई DPR तैयार कि जाएगी।

     

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here