हमसे जुड़े

Follow us

13 C
Chandigarh
Sunday, February 1, 2026
More
    Home देश Imd Alert: बा...

    Imd Alert: बारिश को लेकर आई नई अपडेट, जानें अपने शहर के मौसम का हाल

    Imd Alert
    Imd Alert: बारिश को लेकर आई नई अपडेट, जानें अपने शहर के मौसम का हाल

    Imd Alert: सच कहूँ/संदीप सिंहमार। हिसार। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के प्रभाव से हरियाणा, पंजाब, दिल्ली एनसीआर, राजस्थान व उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्के से मध्यम स्तर की बारिश के दौरान रात्रि के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हुई तो वहीं दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बेशक रात्रि के तापमान में बढ़ोतरी हुई हो लेकिन उसके बावजूद भी ठिठुरन बरकरार रही। भारत मौसम विभाग व निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक अगले दो दिनों के दौरान पहाड़ों की तरफ से उत्तरी हवा चलने के कारण मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हो सकती है। शीत लहर की वजह से कड़ाके की सर्दी का एहसास हो सकता है। निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक इसके बाद 15 व 16 जनवरी को एक बार फिर वेस्टर्न डिस्टरबेंस प्रभावी होने के कारण बूंदाबांदी की संभावना बन रही है। आईएमडी के मुताबिक फिलहाल अगले दो दिनों तक उत्तर पश्चिमी हवा के कारण हरियाणा के हिसार, भिवानी सरसा, फतेहाबाद व साथ लगते राजस्थान में ठंड का कहर देखने को मिल सकता है।

    Arjun Chaal Benefits: शरीर की कई बीमारियों को साध लेती है अर्जुन की छाल, जानें कैसे करें इस्तेमाल

    भारत मौसम विभाग के चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के 11 जिलों में कोल्ड डे का ओरेंज अलर्ट जारी किया है। इनमें हिसार,सरसा, फतेहाबाद, कैथल, जींद, करनाल, कुरुक्षेत्र, पानीपत, रोहतक, सोनीपत, अंबाला शामिल हैं। इन्हीं जिलों में देर रात व अलसुबह घना कोहरा भी छा सकता है। भारत मौसम विभाग के चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के 11 जिलों में कोल्ड डे का ओरेंज अलर्ट जारी किया है। इनमें हिसार,सरसा, फतेहाबाद, कैथल, जींद, करनाल, कुरुक्षेत्र, पानीपत, रोहतक, सोनीपत, अंबाला शामिल हैं। इन्हीं जिलों में देर रात व अलसुबह घना कोहरा भी छा सकता है।

    बन सकती है कोल्ड वेव की स्थिति | Imd Alert

    चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 13 जनवरी से उत्तर की तरफ से हवा चलने के कारण तेज ठंड होगी। इस दौरान न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी। अगले दो दिनों में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, लद्दाख में बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में दिखाई देगा। वहीं तेज हवा चलने से कोल्ड वेव की स्थिति भी बन सकती है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here