न्यूजीलैंड ने पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका को 80 रन से हराया
NZ W vs SA W T20: बे ओवल। New Zealand Women’s Cricket Team और South Africa Women’s Cricket Team के बीच पांच मैचों की टी20 श्रृंखला का पहला मुकाबला रविवार को Bay Oval में खेला गया। इस मैच में न्यूजीलैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दक्षिण अफ्रीका को 80 रन से पराजित कर श्रृंखला में 1–0 की बढ़त हासिल कर ली। New Zealand W vs South Africa W
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 190 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पहला विकेट बिना खाता खोले ही गिर गया, लेकिन इसके बाद सलामी बल्लेबाज Georgia Plimmer और कप्तान Amelia Kerr ने पारी को संभालते हुए शानदार साझेदारी की।
दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 146 रन की महत्वपूर्ण भागीदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। प्लिमर ने 44 गेंदों का सामना करते हुए 63 रन बनाए, जिसमें तीन छक्के और पांच चौके शामिल रहे। वहीं कप्तान अमेलिया केर ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 44 गेंदों पर 78 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें दो छक्के और 11 चौके लगाए। New Zealand W vs South Africa W
Masabata Klaas और Nadine de Klerk ने दो-दो विकेट हासिल कि
दक्षिण अफ्रीका की ओर से Masabata Klaas और Nadine de Klerk ने दो-दो विकेट हासिल किए। इसके अलावा Ayabonga Khaka और Nonkululeko Mlaba को एक-एक सफलता मिली। 191 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम न्यूजीलैंड की अनुशासित गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सकी और 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 110 रन ही बना पाई। टीम के लिए Tazmin Brits ने सर्वाधिक 29 रन बनाए, जबकि Kayla Reyneke 24 रन बनाकर नाबाद रहीं।
न्यूजीलैंड की ओर से गेंदबाजी में Jess Kerr ने दो विकेट हासिल किए, जबकि Sophie Devine ने किफायती गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में मात्र 12 रन देकर चार विकेट झटके। शानदार बल्लेबाजी के लिए कप्तान अमेलिया केर को “प्लेयर ऑफ द मैच” चुना गया। इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने श्रृंखला में 1–0 की बढ़त बना ली है। दोनों टीमों के बीच दूसरा मुकाबला 17 मार्च को Hamilton में खेला जाएगा। New Zealand W vs South Africa W















