हमसे जुड़े

Follow us

14.3 C
Chandigarh
Sunday, March 22, 2026
More

    भारत को लेकर न्यूजीलैंड के विदेश मंत्रालय का आया बड़ा बयान, जानिये

    New Zealand
    New Zealand भारत को लेकर न्यूजीलैंड के विदेश मंत्रालय का आया बड़ा बयान, जानिये

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निमंत्रण पर न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन 16-20 मार्च के दौरान भारत की आधिकारिक यात्रा पर आएंगे। विदेश मंत्रालय ने सोमवार को यहां बताया कि लक्सन के साथ उनकी सरकार के मंत्रियों, वरिष्ठ अधिकारियों, व्यवसायों, मीडिया और भारतीय प्रवासी समुदाय के सदस्यों सहित न्यूजीलैंड का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आएगा। प्रधानमंत्री के रूप में लक्सन की यह पहली भारत यात्रा होगी। वह 20 मार्च को वेलिंगटन लौटने से पहले मुंबई भी जाएंगे।

    Diabetes: सेहत के लिए लाभदायक हैं इस पेड़ के पत्ते, सुबह खाली पेट करें सेवन, शुगर का होगा खात्मा

    लक्सन 17 मार्च को श्री मोदी के साथ भारत-न्यूजीलैंड संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर द्विपक्षीय बैठक करेंगे। मोदी गणमान्य अतिथि के सम्मान में दोपहर के भोजन की मेजबानी करेंगे। वह उसी दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भी भेंट करेंगे।

    न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री 17 मार्च को अपराह्न नई दिल्ली में 10वीं रायसीना संवाद 2025 के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य भाषण देंगे। वह 19-20 मार्च को मुंबई में रहेंगे, जहां वह भारतीय व्यापारिक नेताओं और जीवन के विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करेंगे। विदेश मंत्रालय ने कहा कि लक्सन की यात्रा भारत और न्यूजीलैंड के बीच लंबे समय से और स्थायी संबंधों को रेखांकित करती है। यह सभी क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने तथा हमारे लोगों के बीच घनिष्ठ संबंधों को गहरा करने के लिए दोनों देशों की निरंतर प्रतिबद्धता की पुष्टि करती है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here