हमसे जुड़े

Follow us

19.5 C
Chandigarh
Wednesday, April 1, 2026
More
    Home देश रिश्वत कांड म...

    रिश्वत कांड में अखबार का संपादक गिरफ्तार

    Jaipur News
    सांकेतिक फोटो

    औरंगाबाद (एजेंसी)। महाराष्ट्र की औरंगाबाद पुलिस ने रंगदारी के तौर पर एक व्यवसायी से चार लाख रुपये हासिल कर रहे एक साप्ताहिक अखबार के संपादक और उसके पुत्र को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक शिकायतकर्ता व्यवसायी अर्थात् जवाहर नगर निवासी प्रदीप लालचंद मनकानी ने पुंडलीक नगर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी

    कि एक साप्ताहिक समाचार पत्र के 55 वर्षीय स्वयंभू संपादक जगन सुकाजी किरिटशाई रुपये की मांग कर रहा है। जगन पर रंगदारी के तौर पर चार लाख रुपये मांगने तथा ऐसा नहीं करने पर व्यवसायी के शराब के अवैध धंधे में शामिल होने की बात सार्वजनिक कर उसे बदनाम करने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।