हमसे जुड़े

Follow us

23.9 C
Chandigarh
Thursday, March 26, 2026
More
    Home देश बेअदबी मामले ...

    बेअदबी मामले की जांच पर अगली सुनवाई 23 मई को

    चंडीगढ़ (एम के शायना)। पंजाब में हुई पवित्र श्री गुरु ग्रंथ साहब की बेअदबी के मामले में पंजाब पुलिस की एसआईटी द्वारा की गई जांच पर गुरुवार को माननीय पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान पूज्य गुरु संत डॉक्टर गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की ओर से उपस्थित सीनियर एडवोकेट्स आर वेंकटरमणी और विनोद घई के द्वारा उठाए गए सवालों पर जवाब देने के लिए माननीय हाईकोर्ट से पंजाब सरकार ने कुछ समय देने की मांग की गई। जिस पर माननीय कोर्ट ने पंजाब सरकार को रिप्लाई फाइल करने के लिए समय दिया है। अब इस मामले में अगली सुनवाई 23 मई को होगी। बताया जाता है कि पंजाब में पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान गठित एसआईटी के द्वारा राजनीतिक दबाव में जांच को पूरा करते हुए , दुर्भावना पूर्ण पूज्य गुरू जी को आरोपी बनाकर चालान पेश किए जा रहे हैं, उक्त विषय में डेरा सच्चा सौदा की ओर से चंडीगढ़ में एक प्रेस वार्ता करके तथ्यों को प्रस्तुत किया जा चुका है, तब डेरा सच्चा सौदा के प्रवक्ता और वकीलों ने इसको राजनीतिक षड्यंत्र भी बताया, जो कि एक राजनीतिक साजिश के तहत हो रहा है।
    उन्होंने आगे बताया कि पवित्र श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी के मामले में पहले सीबीआई पूरी जांच कर चुकी है। उसके बाद पंजाब सरकार ने जांच के लिए पंजाब पुलिस की एसआईटी का गठन किया। पहले जांच में सीबीआई इस मामले में नामजद लोगों को क्लीन चिट्ट दे चुकी है लेकिन राजनीति से पे्ररित एसआईटी पूरे मामले को डेरा श्रद्धालुओं पर सिर मढ़ने के लिए कुछ दस्तावेजों को अदालत की प्रक्रिया का हिस्सा बनाने से पीछे हट रही है। अब इस मामले में अगली सुनवाई 23 मई को होगी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here