हमसे जुड़े

Follow us

25.2 C
Chandigarh
Friday, April 3, 2026
More
    Home देश एनआईए ने कश्म...

    एनआईए ने कश्मीर में आईएस के तीन गुर्गों को किया गिरफ्तार

    NIA

    श्रीनगर (एजेंसी)। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने जम्मू और कश्मीर के विभिन्न स्थानों से आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट आॅफ इराक एंड सीरिया (आईएस) के तीन गुर्गों को गिरफ्तार किया है। एनआईए के प्रवक्ता ने बताया कि वॉयस आॅफ हिंद मामले में श्रीनगर और अनंतनाग जिलों में आठ स्थानों पर तलाशी ली गई और इस दौरान तौहीद लतीफ उर्फ लिमोन, सुहैल अहमद और अफशान परवेज को गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा कि जांच में पता चला है कि गिरफ्तार किए गए आरोपी पाकिस्तान और अफगानिस्तान स्थित विदेशी आईएस से संबद्ध है।

    उन्होंने कहा कि कश्मीर से गिरफ्तार आरोपियों के कुछ अन्य सहयोगी आईएस की भूमिगत और आॅनलाइन गतिविधियों में शामिल हैं, जिसमें सामग्री निर्माण करना और भारत केन्द्रित आईएस प्रचार पत्रिका ‘वॉयस आॅफ हिंद’ का अनुवाद शामिल है। उन्होंने बताया कि एनआईए को सूचना मिली थी कि प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन आईएस हिंसक जिहाद छेड़ने के लिए भारत में प्रभावशाली मुस्लिम युवाओं को कट्टरपंथी बनाने और भर्ती करने की साजिश रची है और अपनी नापाक योजना को अंजाम देने के लिए साइबर अभियान शुरू किया गया है, जो कि आतंकवादी गतिविधियों के लिए वित्तीय मदद कर रहा है। उन्होंने कहा कि आज तलाशी में कई आपत्तिजनक दस्तावेज और मोबाइल फोन, टैबलेट, लैपटॉप और हार्ड डिस्क जैसे डिजिटल उपकरण बरामद हुए। उन्होंने कहा कि मामले में जांच जारी है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।