हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश एनआईए ने दाऊद...

    एनआईए ने दाऊद के दो सहयोगियों को किया गिरफ्तार

    NIA

    मुंबई। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के दो साथियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान आरिफ अबुबकर शेख ( 59) और शब्बीर अबुबकर शेख (51) के तौर पर हुयी है। ये दोनों सगे भाई हैं। जांच एजेंसी ने इन दोनों को गुरुवार शाम को शहर के उपनगरों में स्थित इनके आवासों से गिरफ्तार किया। इन दोनों को आज दोपहर में एनआईए की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा। एनआईए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि शेख भाइयों के नाम से जाने जाने वाले दोनों मुंबई के पश्चिमी उपनगरों में दाऊद की अवैध गतिविधियों और आतंकवादी वित्तपोषण को संभालने में शामिल रहे हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here