हमसे जुड़े

Follow us

11.1 C
Chandigarh
Tuesday, February 3, 2026
More
    Home रंगमंच निक-प्रियंका:...

    निक-प्रियंका: परिणिति ने किया निक जीजू का फैमिली में स्वागत, रॉल्फ ने भी दी शुभकामनाएं

    Nick-Priyanka: Parineeti Did Welcome The Family Of Nick Jiju, Ralph Also Gave The Best Wishes

    एजेंसी।

    प्रियंका चोपड़ा और निक जाेनस की शादी की पहली फोटोज रिलीज हो चुकी हैं। ये फोटोज मेहंदी सेरेमनी की हैं, जिसमें प्रियंका और निक की फैमिली को मेहंदी को इंजॉय करते हुए देखा जा रहा है। इसी बीच निक जोनस की साली परिणिति ने एक फोटो शेयर करते हुए उनका फैमिली में स्वागत किया है।ब्राइड्समेड्स बनीं थी प्रियंका की सिस्टर्स : परिणिति ने पोस्ट में लिखा है – हम ब्राइड्समेड्स का काम था कि हम दुल्हन को निश्चित रूप से खुश और कम्फर्टेबल रखें। लेकिन हम पूरी तरह से बेफिक्र थे, क्योंकि निक ने यह काम पूरी जिंदगी करने का वादा किया है। परिवार में आपका स्वागत है निक जीजू। मैं बहुत खुश हूं कि जोनस और चोपड़ा फैमिली अब एक हो गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका और निक बरादारी लॉन में शादी करेंगे। ये जगह काफी बड़ी है। इस लॉन के बैकड्रॉप में मेहरानगढ़ किला है।

    हिन्दू रीति-रिवाज से होने वाली शादी के लिए 40 फीट ऊंचा मंडप तैयार किया गया है। गेस्ट को गोअा बेस्ड खाना सर्व किया जाएगा। जिसके लिए गोवा के केटरर्स को बुलाया गया है। शनिवार को दोनों ने क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी की। शादी के पहले फैमिली ने दोनों की फर्स्ट डेट के सीन को रीक्रिएट किया था। दोनों फूलों की चादर पर चलकर आए थे। वेडिंग वेन्यू को करीब 50 किलो फूलों से सजाया गया था। इस मौके पर प्रियंका ने डिजाइनर राल्फ लॉरेन का डिजाइन किया व्हाइट कलर का गाउन पहना था। अमेरिकन फैशन डिजाइनर रॉल्फ लॉरेन ने भी प्रियंका और निक की वेडिंग सेरेमनी के बाद उन्हें इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए शुभकामनाएं दीं। रॉल्फ ने दोनों का वह फोटो पोस्ट किया जिसमें निक और प्रियंका रॉल्फ लॉरेन फैशन ब्रांड के 50 साल पूरे होने के जश्न में शरीक हुए थे।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।