हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी अजगर ने निगला...

    अजगर ने निगला नीलगाय का बच्चा, ग्रामीणों में दहशत, जानें क्या है मामला

    जौनपुर, (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के लाइन बाजार क्षेत्र में शनिवार को ग्रामीणों के बीच नीलगाय के एक बच्चे को जिंदा निगल लिया जिसे देख कर गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि के पचहटिया स्थित सूरज घाट के समीप गांव के खेत में आज सुबह एक बड़ा सा अजगर दिखायी दिया जो नीलगाय के बच्चे को निगल रहा था। अजगर की लंबाई लगभग 14 फिट थी। ग्रामीणों ने रस्सी से अजगर को जकड़ लिया। मौके पर पहुंचे लोगों ने कपड़ा मंगवाकर अजगर मुंह कसकर पकड़ लिया। ग्रामीणों पूंछ से पकड़कर अजगर उठाकर बस्ती में लाए। जमीन पर छोड़ते ही निगले हुए नीलगाय के बच्चे को उगल दिया। ग्रामीणों के ऊपर अजगर आक्रामक हो गया। किसी तरफ लोगो ने बोरे में भरकर बांध दिया। डीएफओ को सूचना दी गई। डीएफओ के निर्देश पर पहुंचे वन विभाग कर्मचारी अजगर को साथ ले गए। तब जाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस लिया।

    जौनपुर में बच्चों की हत्या कर मां ने लगायी फांसी

    उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र में अवसाद से ग्रस्त एक युवती ने अपने दो अबोध बच्चों का गला दबाकर हत्या कर दी और बाद में खुद फांसी लगाकर आत्महत्या ली। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि तरियारी गांव निवासी मनोज पाल का विवाह 12 साल पहले लाइन बाजार थाना क्षेत्र के परियावा में सरोजा पाल (29) से हुआ था। शादी के दस साल बाद दंपत्ति के जुड़वां बच्चे तनवेश और तन्वी का जन्म हुआ था?। दोनों की? उम्र 10 माह थी। मनोज मुम्बई रहकर प्राइवेट इलेक्ट्रीशियन का काम करता था। दो माह पूर्व मनोज अपनी पत्नी सरोजा के साथ को मुम्बई से घर आ गया। शुक्रवार को गांव में गणेश पूजा का? भंडारा था, जिसमें वह गया था। जहां रात में रुक गया। शनिवार सुबह छह बजे वह घर आया तो दरवाजा अन्दर से बन्द था।

    अनहोनी की आशंका से उसने स्वजनों की मदद से दरवाजा खोला तो देखा कि सरोजा गाटर के हुक से गमछे के सहारे फांसी पर? लटकी? हुई थी और दोनों? बच्चे को? मृत पड़े थे। सूचना मिलने पर पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) गौरव शर्मा, थाना प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा मौके पर पंहुचे और स्वजनों एवं पति से पूछताछ की। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मां ने बच्?चों को गला दबाकर मार दिया उसके बाद खुद फांसी पर लटक गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here