हमसे जुड़े

Follow us

20.7 C
Chandigarh
Thursday, March 26, 2026
More
    Home राज्य पंजाब अबोहर में नील...

    अबोहर में नील गाय की हत्या करने वाला काबू

    Abohar News
    नीलगाय को मारने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार।

    अबोहर। (सच कहूँ/सुधीर अरोड़ा) अबोहर के जीव रक्षा विभाग की टीम द्वारा गांव गुमजाल (Gumjal) में ट्रैक्टर से टक्कर मारकर नीलगाय को मारने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जिसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया गया है। जहां उसे उसका रिमांड लेकर विभाग द्वारा उससे गहनता से पूछताछ की जाएगी।

    यह भी पढ़ें:– मंडप के बाद दुल्हन पहुंची परीक्षा केंद्र, दूल्हे ने किया विदाई का इंतजार

    आॅल इंडिया जीव रक्षा बिश्नोई सभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश बिश्नोई ने बताया कि 9 मई की मध्य रात्रि उन्हें गांव गुमजाल से राहुल कुमार ने सूचना दी कि राजस्थान (Rajasthan) के रवि सेतिया के खेत में काम करने वाले कर्मचारी ने ट्रैक्टर से जान बूझकर नीलगाय को टक्कर मार दी है। जिससे नील गाय घायल हो गया है। सूचना मिलने पर उसने तुरंत जीव रक्षा विभाग को सूचित किया। देर रात्रि विभाग के रेंज अफसर मंगत राम व कुलवंत सहित वह मौके पर पहुंचे। जहां नील गाय की हालत काफी नाजुक थी। उसे इलाज के लिए अबोहर लाया गया। जहां शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई। जहां डॉ. अमित नैन के नेतृत्व में तीन डॉक्टरों के पैनल ने नील गाय का पोस्टमार्टम करवाकर शव दफना दिया।

    उधर, जीव रक्षा विभाग द्वारा खेत मालिक से कर्मचारी की पहचान करवाकर उसे पेश करने के आदेश दिए। जिस पर रायसिंह नगर के 22 पीएन निवासी लखविंद्र सिंह पुत्र गुरदीप सिंह को विभाग ने हिरासत में ले लिया है। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया जा रहा है। रमेश बिश्नोई ने विभाग से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here