हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home चंडीगढ़ 9 पार्षद आम आ...

    9 पार्षद आम आदमी पार्टी में शामिल

    Chandigarh News
    9 पार्षद आम आदमी पार्टी में शामिल

    नगर निगम चुनावों से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब में 15 नवम्बर को होने वाले नगर निगम चुनावों से ऐन पहले कांग्रेस (Congress) को जालंधर में शनिवार को उस समय बड़ा झटका लगा जब इसके 9 पार्षद राज्य में सत्तारुढ़ आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए। ये पार्षद आज सुबह यहां पहुंचे तथा मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इनका पार्टी में औपचारिक रुप से शामिल कराया और इन्हें पूरा मान सम्मान प्रदान करने का आश्वासन दिया। शामिल होने वाले पार्षदों में जालंधर-उत्तर से दीपक शारदा, ओम प्रकाश, देशराज जस्सल, बाल कृष्ण बाली, सुनील कुमार सोढ़ी, विजय भाटिया और दलविंदर कौर, जालंधर सेंट्रल से समशेर खेरा, मनु वड़िंग और मनमोहन सिंह राजू हैं। Chandigarh News

    इस मौके पर जालंधर से पार्टी के सांसद सुशील रिंकू, कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह, विधायक रमन अरोड़ा, प्रदेश महासचिव जगरुप सिंह सेखवां, नेता राजविंदर कौर थियाड़ा और जालंधर ग्रामीण प्रभारी स्टीवन कलेर समेत अनेक नेता मौजूद थे। शामिल होने वाले पार्षदों में जालंधर-उत्तर और जालंधर-सैंट्रल की संख्या अधिक है।

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार राज्य के आम लोगों के लिए काम कर रही है। उन्होंने दावा किया कि पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर पंजाब समेत पूरे देश भर में लोग इसमें शामिल हो रहे हैं। उन्होंने साथ ही यह भी दावा किया कि विधानसभा चुनाव की तरह नगर निकाय चुनावों में भी आप ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। उल्लेखनीय है कि राज्य के पांच बड़े शहरों पटियाला, जालंधर, लुधियाना, फगवाड़ा और अमृतसर में 15 नवम्बर को नगर निगम चुनाव होने जा रहे हैं। Chandigarh News

    अकाली दल यूथ के कई नेता आम आदमी पार्टी में शामिल | Chandigarh News

    अमृतसर। अमृतसर में अकाली दल को बड़ा झटका देते हुए शनिवार को अमृतसर के कई युवा अकाली नेता आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सभी नेताओं को पार्टी में औपचारिक रुप से शामिल कराया और उनका स्वागत किया। अमृतसर यूथ अकाली दल के सौरभ सेठ, नवजोत ग्रोवर और सागर मेहरा अपने साथियों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हुए।

    सीएम मान ने कहा कि उनकी सरकार पंजाब के आम लोगों के लिए काम कर रही है। आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर पंजाब समेत पूरे देश भर के लोग लगातार पार्टी में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव की तरह आगामी नगर निकाय चुनावों में भी आम आदमी पार्टी ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।

    यह भी पढ़ें:– 106 क्लर्क होंगे भर्ती, पंजाब कैबिनेट ने दी मंजूरी

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here