हमसे जुड़े

Follow us

27.4 C
Chandigarh
Sunday, March 22, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी झांसी में फूट...

    झांसी में फूटा कोराेना बम, एक दिन में नौ नये मामले, कुल संख्या पहुंची 61

    Coronavirus

    झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी में एक दिन में ही कोरोना संक्रमण के नौ नये मामले सामने आये हैं और इसके बाद जनपद में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 61 हो गयी है। जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने मंगलवार को बताया कि मेडिकल स्थित कोवड-19 लैब में कल कराये गये 121 संदिग्ध नमूनों की जांच में से नौ की रिपोर्ट देर रात पॉजिटिव आयी। नये संक्रमितों के सामने आने के बाद जिले में कुल Coronavirus पॉजिटिव की संख्या बढ़कर 61 हो गयी है। नौ संक्रमितों में से एक की मौत के बाद उसके कोरोना पॉजिटिव होने की रिपोर्ट मिली।

    Coronavirus

    जिले में सात कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है और 36 की रिपोर्ट नेगेटिव आयी है इस तरह जिले में कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 18 हो गयी है। नये संक्रमित तालपुरा,पन्नालाल का हाता, मऊरानीपुर, कटेरा व पूंछ क्षेत्र से मिले हैं, इन क्षेत्रों में लगातार रेंडमली जांच की जा रही है। जालौन के बाद अब झांसी में भी कोरोना बम फटने से हड़कम्प मचा हुआ है। देर रात एकाएक बढ़े कोरोना मरीजों की संख्या से जहां प्रशासन की नींद उड़ी हुई है,वहीं लोगों में ही असमंजस की स्थिति बनी हुई है। बावजूद इसके, लोग Coronavirus के कहर को हल्के में लेते हुए नियमों का मखौल बनाते नजर आ रहे हैं। वहीं प्रशासन लोगों से लगातार दूरी बनाने और माॅस्क लगाए रखने की अपील कर रहा है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।