हमसे जुड़े

Follow us

17.8 C
Chandigarh
Sunday, April 5, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान निशा शर्मा रा...

    निशा शर्मा राजस्थान ओलंपिक संघ सहसचिव नियुक्त

    Hanumangarh News
    निशा शर्मा राजस्थान ओलंपिक संघ सहसचिव नियुक्त

    जिले की खेल प्रतिभाओं के लिए खुलेंगे नए रास्ते | Hanumangarh News

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान ओलंपिक संघ (Rajasthan Olympic Association) प्रदेशाध्यक्ष अजीत सिंह राठौड़ व सचिव देवेन्द्र सिंह शेखावत ने प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए हनुमानगढ़ निवासी अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी निशा शर्मा को राजस्थान ओलंपिक संघ का सहसचिव नियुक्त किया है। हनुमानगढ़ बॉस्केटबॉल संघ अध्यक्ष विकास अग्रवाल ने इस नियुक्ति पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि यह जिले का सौभाग्य है कि हनुमानगढ़ की बेटी को राजस्थान ओलंपिक संघ के सहसचिव पद पर नियुक्त किया गया है। Hanumangarh News

    निशा शर्मा के प्रदेश सहसचिव बनने से हनुमानगढ़ की खेल प्रतिभाओं के लिए नए रास्ते खुलेंगे। निशा शर्मा की नियुक्ति पर विक्रम सिंह, सुरेश मरोठिया, जिला खेल अधिकारी शमशेर सिंह, नेटबॉल अध्यक्ष मनोज पारीक, बॉक्सिंग संघ सचिव सुधीर कासनिया, हैंडबॉल संघ अध्यक्ष अजय स्वामी, सचिव श्योपत जाखड़, टेनिस बॉल क्रिकेट संघ अध्यक्ष साधासिंह खोसा, सचिव सुमित कुक्कड़, बास्केटबॉल की राष्ट्रीय खिलाड़ी रमनदीप कौर गिल, पीटीआई काजल सोनी, शिल्पा सोनी, मीनू, किरण शर्मा, चिन्नू, सिमरन, पायल, भूमि, भावना, प्रियंका, भाविका, रिया, हंसिका, रितिका, कुलदीप सहित अन्य खेलप्रेमियों ने खुशी जाहिर की है। Hanumangarh News

    Rajasthan State Open Championship : हनुमानगढ़ के 13 वर्षीय इस शूटर्स का कमाल! रजत पदक पर साधा निशाना…

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here