हमसे जुड़े

Follow us

25 C
Chandigarh
Tuesday, March 31, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी निशंक ने स्कू...

    निशंक ने स्कूलों के जल्द खुलने की जताई उम्मीद

    Pokhriyal-'Nishank'

    नई दिल्ली (एजेंसी)। केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने छात्रों को इस कोरोना महामारी के संकट के पढाई जारी रखने की सराहना करते हुए स्कूली जीवन में जल्द वापस लौटने का भरोसा दिलाया। डॉ निशंक ने वीरवार को शिक्षा संवाद के 11वें संस्करण के तहत शिक्षकों, अभिभावकों एवं छात्रों के साथ लाइव इंटरेक्शन में परीक्षा और शिक्षा संबंधी अन्य मुद्दों पर विस्तृत बातचीत की।

    उन्होंने छात्रों को इस महामारी के संकट के बीच प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आप सभी को अपने स्कूली जीवन की बहुत याद आती होगी लेकिन सबने इस मुश्किल समय में भी पढाई जारी रखी जो कि बेहद सराहनीय है। उन्होंने कहा, ‘मैं आप सभी को विश्वास दिलाना चाहता हूँ कि आप जल्द ही अपने स्कूली जीवन में वापस लौटेंगे लेकिन तब तक विभिन्न तरीकों से जैसे कि पेन फ्रेंड कल्चर, माय बुक, माय फ्रेंड कैंपेन इत्यादि द्वारा ना सिर्फ अपने दोस्तों से जुड़े रह सकते हैं बल्कि शिक्षण प्रक्रिया को जारी रख सकते हैं।’

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।