हमसे जुड़े

Follow us

22.5 C
Chandigarh
Friday, March 27, 2026
More
    Home कारोबार आम आदमी को खु...

    आम आदमी को खुश करेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम?

    Petrol Diesel Price

    सस्ता हो सकता है पेट्रोल-डीजल के दाम

    • क्या पेट्रोल-डीजल के दाम कम होने वाले है?

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के 95 डॉलर प्रति बैरल के नीचे पहुंचने के बावजूद घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम शुक्रवार को भी स्थिर रहे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में लंदन ब्रेंट क्रूड आज 0.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ 94.35 डॉलर प्रति बैरल पर और अमेरिकी क्रूड 0.21 प्रतिशत के दबाव के साथ 88.92 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। कयास लगाए जा रहे हैं कि मोदी सरकार जल्द ही पेट्रोल-डीजल के दाम कम कर सकती है। आने वाले दिनों में आम आदमी को राहत देने के लिए केन्द्र सरकार पेट्रोल-डीजल के दाम सस्ता कर सकती है।

    वैसे घरेलू स्तर पर तेल विपणन कंपनी भारत पेट्रोलियम के अनुसार, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज भी कोई बदलाव नहीं हुआ। दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है। देश में चार महीने से अधिक समय से ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मुंबई में पेट्रोल के दाम 106.31 रुपये प्रति लीटर और और डीजल की कीमत 94.27 रुपये प्रति लीटर है। पेट्रोल और डीजल की कीमतें मूल्य वर्धित कर (वैट) और माल ढुलाई शुल्क के आधार पर सभी राज्यों में अलग-अलग हैं। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की प्रतिदिन समीक्षा की जाती है।

    देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:-

        महानगर…………पेट्रोल………….डीजल

    • दिल्ली…………..96.72……..89.62
    • मुंबई …………..106.31…….94.27
    • कोलकाता ……..106.03…….92.76
    • चेन्नई…………..102.63…….94.24

    विश्व बैंक ने वैश्विक मंदी की दी चेतावनी, क्या भारत बचेगा खतरनाक मंदी से?

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here