हमसे जुड़े

Follow us

30 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी कोई गरीब आत्म...

    कोई गरीब आत्म निर्भर मध्यप्रदेश योजना से कोई वंचित नहीं रहे: बिसाहू लाल

    Bisahulal Singh

    दमोह। मध्यप्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहू लाल सिंह ने कहा है कि जिले का कोई भी गरीब आत्म निर्भर मध्यप्रदेश योजना से वंचित नहीं रहे और सभी को राशन मिले। सिंह ने अपने अल्प प्रवास के दौरान कल यहाँ आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि ‘आत्मनिर्भर भारत’ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और ‘आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश’ प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान का सपना है। इस दिशा हम सब मिलकर देश और प्रदेश को आगे बढ़ायें।

    उन्होंने कहा कि खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण भी ‘आत्म निर्भर भारत’ के लिये एक महत्वपूर्ण विभाग है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में रहने वाले गरीब व्यक्ति जिनकी राशन पर्ची नहीं बनी है और राशन पाने से वंचित रह गये थे। अभी प्रयास किया गया और 4-5 महिनों में 37 लाख हितग्राहियों को राशन पर्ची उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने युवाओ से आग्रह किया कि वे राशन पर्ची से वंचित लोगों का सर्वे कर उनकी राशन पर्ची बनवायें ताकि सभी को राशन की व्यवस्था हो सके। यह हमारे विभाग का मुख्य कार्य है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।