हमसे जुड़े

Follow us

19.5 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home देश भाजपा की सोच ...

    भाजपा की सोच को हराने के लिए कोई भी त्याग बड़ा नहीं: राहुल

    No sacrifice is big for defeating BJP's thinking: Rahul

    नई दिल्ली (एजेंसी)। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विचारधारा नफरत और घृणा फैलाने की है और इसे हराने के लिए बड़ा से बड़ा त्याग करने को तैयार रहने की जरूरत है।
    गांधी ने मंगलवार को ट्वीट किया ‘गांधीजी के ऐतिहासिक दांडी मार्च की वर्षगांठ पर कांग्रेस कार्य समिति ने अहमदाबाद में आरएसएस/भाजपा की अतिवादी, घृणा, नफरत, गुस्सा फैलाने और विभाजक सोच को हराने का संकल्प लिया है। इसके लिए जो बलिदान देना पड़ेगा देंगे और यह लड़ाई जीतेंगे।’

    इसके साथ ही उन्होंने अहमदाबाद में आज आयोजित कांग्रेस कार्य समिति की बैठक की कुछ तस्वीरें भी पोस्ट की हैं जिममें पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ ही श्रीमती सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, प्रियंका गांधी, कांग्रेस महासचिव के. सी. वेणुगोपाल, अहमद पटेल, ए. के. एंटनी, ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित कई अन्य नेता मौजूद हैं। इसके साथ ही मंच के ठीक पीछे एक अन्य महत्वपूर्ण तस्वीर टंगी है जिसमें गांधीजी, पूर्व राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद, पंडित जवाहर लाल नेहरू, सरदार बल्लभभाई पटेल, मौलाना अबुल कलाम आजाद, सीमांत गांधी सहित कई प्रमुख नेता दांडी यात्रा पर निकल रहे हैं।

    जागरूक रहें कि चुनाव में फिजूल के मुद्दे न उठें: प्रियंका

    गांधीनगर। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज कहा कि लोगों को इस बात के लिए जागरूक रहना होगा कि लोकसभा चुनाव के दौरान फिजूल के मुद्दे न उठें। अपने भाई और पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी तथा मां सोनिया गांधी के साथ अहमदाबाद में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में भाग लेने के बाद पहली बार किसी रैली में एक साथ मंच साझा करते हुए अपने संबोंधन में श्रीमती वाड्रा ने कहा, ‘यह देश प्यार से बना है पर आज देश में जो हो रहा है तो मै दिल से आपसे कहना चाहती हूं कि इससे बडी कोई देशभक्ति नहीं कि आप जागरूक बने। यह जागरूकता एक हथियार है और आपका वोट भी हथियार है।

    लेकिन यह ऐसा हथियार है जिससे चोट नहीं पहुंचानी। दुख नहीं नुकसान नहीं होता बल्कि ऐसा हथियार है जो आपको मजबूत बनायेगा।’ श्रीमती वाड्रा ने कहा, ‘आपको गहरायी से सोचना पड़ेगा कि यह चुनाव क्या है। इसमें फिजूल मुद्दे नहीं उठने चाहिए। आप अपना भविष्य चुनने जा रहे है। आपके लिए महत्वपूर्ण क्या है। लोगों को रोजगार कैसे मिलेगा। महिलाएं कैसे सुरक्षित होंगी और किसानों के लिए क्या हो। ये चुनावी मुद्दे हैं।

    हार्दिक पटेल कांग्रेस में हुए शामिल

     पाटीदार आरक्षण आंदोलन समिति (पास) नेता हार्दिक पटेल आज यहां कांग्रेस की जय जवान जय किसान जन संकल्प रैली में विधिवित पार्टी में शामिल हो गये। पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का खुलेआम समर्थन करने वाले हार्दिक ने अडालज में आयोजित रैली में अपने संबोधन में कहा कि वह गुजरात की छह करोड जनता की सेवा के लिए पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा पर प्रहार करते हुए चौकीदार चोर है के नारे लगाये और यह भी कहा कि श्री मोदी सत्ता के दम पर देश को भ्रमित करने का काम कर रहे हैं। भाजपा जवानों के नाम पर भी राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी श्री मोदी जैसी तानाशाही की राजनीति नहीं करते।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।