हमसे जुड़े

Follow us

13.7 C
Chandigarh
Monday, February 16, 2026
More
    Home कारोबार Nokia Phone: ...

    Nokia Phone: 12 हजार रुपये सस्ता हुआ नोकिया का ये 5 जी स्मोर्ट फोन

    5g-smartphone

    नई दिल्ली। नोकिया कंपनी ने अब अपने (Nokia Phone) प्रीमियम फोन की कीमत घटा दी है। नोकिया ने X30 5G स्मार्ट फोन के रेट को 12 हजार रुपये कम कर दिया है। इस फोन की खासियत ये है कि फोन को आईपी67 रेटेड वाटर रजिस्टेंस मिला है, जिसका मतलब है कि पानी में गिर जाने पर भी आपका फोन खराब नहीं होगा। आइये आपको बताते हैं नोकिया X30  5 जी की फोन की कीमत कितनी हो गई है।

    Nokia X30 5G की नई कीमत

    Nokia X30 5G को भारत में 48,999 रुपये में पेश किया गया था। अब 12,000 रुपए की कटौती होने के बाद इस फोन की कीमत 36,999 रुपए हो गई है। यह फोन मात्र 8GB + 256GB वैरिएंट में आता है। डिवाइस को ब्रांड की आधिकारिक वेबसाइट और अमेजन के माध्यम से क्लाउड ब्लू और आइस व्हाइट कलर में खरीदा जा सकता है। इसके साथ ही आप बैंक ऑफर्स का फायदा लेकर फोन को थोड़ा और सस्ते में खरीद पाएंगे।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here