हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More

    उत्तर कोरिया ने अज्ञात मिसाइल का किया परीक्षणः द. कोरिया

    missile

    सोल। उत्तर कोरिया ने रविवार को जापान सागर की ओर एक अज्ञात मिसाइल का परीक्षण किया है। यह जानकारी दक्षिण कोरिया की योनहाप न्यूज एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में दी है। एजेंसी ने द. कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ (जेसीएस) के हवाले से अपनी रिपोर्ट में बताया है कि मिसाइल पूर्वी सागर (जापान सागर) की ओर दागी गयी। जेसीएस की ओर से इस संबंध में और जानकारी नहीं दी गयी। इस बीच जापानी तट रक्षक ने रविवार सुबह उत्तर कोरिया द्वारा संभावित मिसाइल प्रक्षेपण की चेतावनी जारी की और जहाजों को सावधानी बरतने की सलाह दी। यदि इस मिसाइल परीक्षण की आधिकारिक पुष्टि हो जाती है, तो उ. कोरिया द्वारा किया गया यह सातवां मिसाइल परीक्षण होगा।

    जापान के तट रक्षक ने की उ. कोरिया के मिसाइल परीक्षण की पुष्टि

    उत्तर कोरिया ने जापान सागर की ओर बैलिस्टिक मिसाइल दागा है। जापान के तट रक्षक ने बताया कि उत्तर कोरिया द्वारा जापान सागर की दिशा में दागी गयी बैलिस्टिक मिसाइल हालांकि पहले ही गिर चुकी है। इससे पहले दक्षिण कोरिया की योनहाप न्यूज एजेंसी ने दक्षिण कोरिया के ज्वाइट चीफ्स ऑफ स्टाफ (जेसीएस) के हवाले से बताया था कि उत्तर कोरिया ने जापान सागर की ओर एक अज्ञात मिसाइल का परीक्षण किया है।

    वहीं जापानी तट रक्षक ने चेतावनी जारी की थी कि उ. कोरिया मिसाइल का परीक्षण कर सकता है और बाद में इस बात की पुष्टि की कि उ. कोरिया दागी गयी बैलिस्टिक मिसाइल गिर चुकी है। जापान के न्यूज चैनल एनएचके ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि जापानी रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने रविवार सुबह घोषणा की कि उ. कोरिया ने “शायद एक बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया है।”

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here