हमसे जुड़े

Follow us

30.8 C
Chandigarh
Thursday, March 26, 2026
More

    जिंदगी और मौत से जूझ रहे उत्‍तर कोरियाई तानाशाह

    Kim Jong un

    सोल। उत्‍तर कोरियाई तानाशाह किम जोंग उन गंभीर रूप से बीमार हो गए हैं और इन द‍िनों जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। बताया जा रहा है कि उनका कार्डीओवैस्क्यलर (cardiovascular) की वजह से इलाज चल रहा था। अमेरिकी टीवी चैनल एनएन की रिपोर्ट के मुताबिक किम जोंग की सर्जरी की गई लेकिन इसके बाद उनकी हालत और बिगड़ गई है। एक अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि किम जोंग उन की जान खतरे में है।

    सीएनएन के मुताबिक किम जोंग की तबीयत पिछले कई महीने से खराब चल रही थी। किम जोंग उन बहुत ज्‍यादा स्‍मोकिंग करते हैं और उन्‍हें मोटापे की भी बीमारी है। किम जोंग उन को 11 अप्रैल को अंतिम बार देखा गया था। यही नहीं किम जोंग अपने अपने दादा के जन्‍मदिन पर होने वाले कार्यक्रम में भी 15 अप्रैल को दिखाई नहीं दिए थे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।