हमसे जुड़े

Follow us

20.5 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More

    जापान के विशेष आर्थिक जोन के बाहर गिरी उत्तर कोरिया की मिसाइल

    टोक्यो (एजेंसी)। उत्तर कोरिया द्वारा दागी गई एक मिसाइल जापान के विशेष आर्थिक क्षेत्र के बाहर गिरी है। यह जानकारी क्योडो समाचार एजेंसी ने सरकारी सूत्रों का हवाले से अपनी रिपोर्ट में दी है। इससे पहले जापान के सरकारी चैनल एनएचके ने जापानी सरकार के हवाले से बताया कि उत्तर कोरिया ने एक बैलिस्टिक मिसाइल दागी है। गौरतलब है कि उत्तर कोरिया का तानाशाह किम जोंग उन संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव को दरकिनार कर हथियारों का प्रदर्शन करने पर उतारू रहता है। इससे पहले सितंबर 2021 में भी ऐसे ही दो मिसाइल जापान में गिरी थी। तब जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने बताया था कि मिसाइल जापान के विशेष आर्थिक जोन के बाहर जापान और कोरिया प्रायद्वीप के बीच के समुद्री भाग में गिरी हैं। इन परीक्षणों से जापान और क्षेत्र की सुरक्षा को खतरा है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here