हमसे जुड़े

Follow us

22.9 C
Chandigarh
Friday, April 10, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान 24 घंटें में ...

    24 घंटें में आनंदपाल का शव लेने के लिए चस्पा किया नोटिस

    Notice, Anand Pal, Police, Family, Rajasthan

    गत चार दिनों से राजकीय हस्पताल के मुर्दाघर में रखा है शव

    जयपुर (एजेंसी)। राजस्थान पुलिस ने चार दिन पूर्व पुलिस मुठभेड़ में मारे गए कुख्यात अपराधी आनंदपाल सिंह का शव चौबीस घंटे में लेने के लिए बुधवार को उसके मकान पर नोटिस चस्पा दिया। पुलिस अधीक्षक नागौर पारिस देशमुख ने बताया कि मृतक आनंदपाल सिंह का शव लेने के लिए उसके परिजनों को नोटिस देने पुलिस का एक दल गांव सावंराद गया था, लेकिन परिजनों द्वारा नोटिस नहीं लिए जाने पर मकान पर यह नोटिस चस्पा किया गया है।

    नोटिस में परिजनों को चौबीस घंटे के भीतर आनंद पाल सिंह का शव लेने के लिए कहा गया है। ऐसा न किए जाने पर पुलिस अपने स्तर पर शव का अन्तिम संस्कार कर देगी। उन्होंने बताया कि पुलिस अधिनियम की धारा 1965 के तहत यह नोटिस जारी कर परिजनों से चौबीस घंटे में शव लेने को कहा गया है। पुलिस मुठभेड़ में मारे गए कुख्यात अपराधी आनंदपाल सिंह का शव रतनगढ़ के राजकीय हस्पताल के मुर्दाघर में पोस्टमार्टम के बाद गत चार दिन से रखा हुआ है।

    पुलिस ने सावंराद गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया है। इधर, चुरू जिला प्रशासन ने ऐहतियात के तौर पर रतनगढ़ में गत रात्रि से धारा 144 लागू कर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया है। गौरतलब है कि मालासर में एक मकान में छिपा आनंदपाल पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था। पुलिस पिछले तीन दिन से उसके परिजनों से शव लेने का आग्रह कर रही है। मृतक के परिजन इस मामले की सीबीआई जांच करवाने समेत सात सूत्रीय मांगें माने जाने के बाद ही शव लेने की जिद पर अडे हुए हैं।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।