हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा भ्रूण जांच की...

    भ्रूण जांच की सूचना दो, 2 लाख का ईनाम पाओ

    Fetal, Inquiry, Meet, Two, Lakh

    सच कहूँ/ विनोद शर्मा

    फतेहाबाद। प्रदेश में लगातार बढ़ रहे भ्रूण हत्या के मामलों पर रोक लगाने के लिए एक सामाजिक संस्था ने बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश में कहीं भी भ्रूण हत्या हो रही है तो आप उसकी जानकारी इस संस्था तक पहुंचाएंगे तो संस्था आपको 2 लाख रूपए इनाम के तौर पर देगी। और सूचना देने वाले का नाम भी गुप्त रखा जाएगा। रविवार को हिसार रोड स्थित पशु चिकित्सालय परिसर में आयोजित राह क्लब भूना की महत्वपूर्ण बैठक मेंं कन्या भ्रूण हत्या रोकने, किसानों को पशुपालन व कृषि की आधुनिक तकनीकों से रुबरु करवाने व होनहार विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने सहित विभिन्न मामलों में फैसले लिए गए।

    राह क्लब जागरुकता अभियान चलाएगा

    इस अवसर पर नव नियुक्त अध्यक्ष डा. परमजीत सिंह व महिला अध्यक्षा सुशीला कस्वां ने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए जहां राह क्लब जागरुकता अभियान चलाएगा, वहीं इसे रोकने में मददगार लोगों को दो लाख का नकद ईनाम (कन्या भ्रूण हत्या बारे में सूचना देकर मदद करने वालों को) भी दिया जाएगा। यह ईनाम हरियाणा सरकार की ओर से घोषित एक लाख की रकम के अलावा दिया जाएगा।

    सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा होगी फोन नंबरों की सूची

    लिंग जांच की सूचना के लिए बाकायदा राह क्लब भूना के पदाधिकारियों व सदस्यों के फोन नंबर की सूचि जारी की गई है। जल्द ही यह फोन नंबरों की सूचि विभिन्न स्कूलों, आंगनवाड़ी केन्द्रों व दूसरे सार्वजनिक व अन्य संस्थानों में चस्पा की जाएगी जिससे कि जरुरत पड़ने पर इस संबंध में जरुरी सूचना क्लब के पदाधिकारियों तक पहुंच सके।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।