हमसे जुड़े

Follow us

22.5 C
Chandigarh
Friday, March 27, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी बिहार विधान प...

    बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी

    Bihar Legislative Council Election

    पटना। बिहार विधान परिषद के स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की आठ सीटों के द्विवार्षिक चुनाव के लिए आज अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, विधान परिषद के पटना, दरभंगा, तिरहुत और कोसी स्नातक तथा पटना, दरभंगा, तिरहुत और सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई । इसके साथ ही आज से नामांकन भरने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है ।

    इस चुनाव के लिए उम्मीदवार पांच अक्टूबर तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे । नामांकन पत्रों की जांच छह अक्टूबर को होगी । इसके बाद उम्मीदवार आठ अक्टूबर तक नाम वापस ले सकेंगे। मतदान 22 अक्टूबर को होगा और मतों की गिनती 12 नवंबर को होगी । गौरतलब है कि पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से नीरज कुमार, दरभंगा स्नातक क्षेत्र से दिलीप कुमार चौधरी, तिरहुत स्नातक क्षेत्र से देवेश चंद्र ठाकुर और कोसी स्नातक से डॉ. एन. के. यादव, पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से नवल किशोर यादव, दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. मदन मोहन झा, तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से संजय कुमार सिंह और सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से केदारनाथ पांडे का कार्यकाल छह मई 2020 को ही समाप्त हो गया है। इन रिक्त सीटों के लिए होने वाले द्विवार्षिक चुनाव को कोविड-19 के कारण चुनाव आयोग ने तीन अप्रैल को टाल दिया था।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।