हमसे जुड़े

Follow us

13.7 C
Chandigarh
Monday, February 16, 2026
More
    Home सच कहूँ विशेष स्टोरी अब हरियाणा के...

    अब हरियाणा के स्कूलों में अंकनाद डिवाइस पढ़ाएगी बच्चो को

    Haryana school

    डिवाइस के माध्यम से खेल-खेल में पढ़ाई से जुड़ेंगे बच्चे

    कक्षा अनुसार पहाड़े, गिनती व गीत सिखाएगी अंकनाद : जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी

    भिवानी (इन्द्रवेश)। हरियाणा के स्कूलों (Haryana school) में बच्चे अब खेल-खेल में डिवाइस के माध्यम से पढ़ पाएंगे। ये डिवाइस बच्चो को पढ़ाई से इस तरह से जोड़ देगा कि वे अपना ज्ञान ओर अधिक मजबूत कर सकेंगे। डिवाइस का नाम अंकनाद है। अंकनाद बच्चो को पहाड़े, गिनती, देश भक्ति के गाने सिखाएगा। शुरूआत में हरियाणा के मॉडल संस्कृति स्कूलों में इसकी शुरूआत की गई है। प्रयोग सफल होने के बाद ये अन्य सरकारी स्कूलों में भी भेजा जाएगा। हरियाणा के प्राइमरी मॉडल संस्कृत स्कूल में अंकनाद डिवाइस बच्चो को मुश्किल से मुश्किल पहाड़े आसानी से सीखा रही है। बच्चे आसानी से इसे सीख भी रहे है।

    फाइनल में रेणू को शिकस्त देकर काजल ने जीता खिताब

    कैसे करता है काम | Haryana school

    पुराने समय मे भी बच्चो को खेल-खेल में सिखाया जाता था। बच्चो को अब मनोरंजन के तरीके से जोड़ कर शिक्षा दी जा रही है। भिवानी के जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी नरेश मेहता ने बताया कि सरकार ने मॉडल संस्कृति स्कूलों में ये डिवाइस भेजी है। इस डिवाइस का नाम अंकनाद दिया है। ये बच्चो को कक्षा अनुसार पहाड़े, गिनती व गीत सिखाएगी। उन्होंने बताया कि इसे देने की शुरूआत कर दी है। अब जल्द ही बचे हुए स्कूलों में भी दी जाएगी। वही गांव सुई के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य प्रवीण ठकराल ने बताया कि उनके स्कूल में यह अंकनाद डिवाइस आई है। ये डिवाइस बच्चो को खेल खेल में पढ़ाई करवा रही है। बच्चे इससे अच्छी प्रकार से सिख रहे है। सरकार की यह पहल अच्छी है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here