हमसे जुड़े

Follow us

12.5 C
Chandigarh
Tuesday, February 3, 2026
More

    Garbage Collection: शहर के बाजारों में अब रात को होगा डोर टू डोर कचरा कलेक्शन

    Yamunanagar News
    Yamunanagar News: रात के समय व्यावसायिक क्षेत्र से डोर टू डोर कचरा कलेक्शन करते निगम कर्मी।

    दोनों जोनों के व्यावसायिक क्षेत्रों में लोगों को कचरे से मिलेगी मुक्ति

    • नगर निगम ने डोर टू डोर कचरा कलेक्शन का किया काम शुरू

    यमुनानगर (सच कहूँ/लाजपतराय)। Yamunanagar News: नगर निगम ने जगाधरी व यमुनानगर के व्यावसायिक क्षेत्रों में रात को कचरा कलेक्शन करने का कार्य शुरू कर दिया है। अब सुबह के समय दुकानों के बाहर कचरा नहीं मिलेगा। कुछ दिन पहले ही नगर निगम आयुक्त आयुष सिन्हा ने सफाई अधिकारियों को रात में व्यावसायिक क्षेत्रों से कचरा कलेक्शन करने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद निगम के दोनों जोन में सफाई अधिकारियों ने रात के समय यह कार्य करवाना शुरू कर दिया। निगमायुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि शहर में मॉडल टाउन, रादौर रोड, खेड़ा मोहल्ला,

    मीरा बाई मार्केट, रेलवे रोड, जगाधरी बाजार, बर्तन बाजार, झंडा चौक, स्कूल रोड, सिविल लाइन समेत काफी एरिया व्यावसायिक क्षेत्र है। दिनभर कचरा एकत्रित होता था। दिन में कचरा एकत्रित करने में परेशानी होती थी। क्योंकि बाजारों में भीड़ होती थी। ऐसे में सफाई करने के बाद भी फिर से गंदगी फैल जाती थी। कुछ दिन पहले दोनों शहरों के व्यावसायिक क्षेत्रों में रात के समय डोर टू डोर कचरा कलेक्शन करने और सफाई कराने का निर्णय लिया गया था। अब दोनों जोन के व्यावसायिक क्षेत्रों में रात के समय कचरा एकत्रित करने व सफाई का कार्य किया जा रहा है।

    तीन टिप्परों से किया जा रहा कचरा कलेक्शन | Yamunanagar News

    जोन एक में सीएसआई हरजीत सिंह के नेतृत्व में व्यावसायिक क्षेत्रों से डोर टू डोर कचरा कलेक्शन किया जा रहा है। जोन एक में जगाधरी बाजार, बर्तन बाजार, खेड़ा बाजार, झंडा चौक, स्कूल रोड, सिविल लाइन, रेलवे रोड, मॉडल टाउन, प्यारा चौक समेत विभिन्न बाजारों से रात के समय कचरा कलेक्शन किया जा रहा है। जोन एक में तीन टिप्पर रात को व्यावसायिक क्षेत्रों से कचरा कलेक्शन करने में लगे है। निगमायुक्त आयुष सिन्हा ने सफाई अधिकारियों को निर्देश दिए वे नियमित हर व्यावसायिक क्षेत्र से कचरा कलेक्शन करना सुनिश्चित करें।

    रात को करवाया जाएगा कूड़ा कलेक्शन का काम

    जोन दो में सीएसआई सुनील दत्त के नेतृत्व में व्यावसायिक क्षेत्रों से कचरा एकत्रित करने का कार्य किया जा रहा है। सीएसआई सुनील दत्त ने बताया कि जोन दो में पांच टिप्पर व्यावसायिक क्षेत्रों में रात के समय कचरा एकत्रित करने में लगे है। जो रोजाना रात के समय मीरा बाई मार्केट, रेलवे रोड, खेड़ा मोहल्ला, रादौर रोड, मीट मार्केट, सब्जी मंडी, आईटीआई, वर्कशॉप रोड, कैप बाजार समेत विभिन्न बाजारों से कचरा कलेक्शन किया जा रहा है। जल्द ही रात को सफाई का कार्य भी शुरू कराया जाएगा। ताकि हमारा शहर साफ व सुंदर रहे। Yamunanagar News

     यह भी पढ़ें:– India vs Australia 3rd Test: भारत की शर्मनाक हार का पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पोंटिंग ने किया जबरदस्त खुलासा!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here