हमसे जुड़े

Follow us

23.3 C
Chandigarh
Monday, February 23, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा अब सरकारी वाह...

    अब सरकारी वाहनों में डीजल भरेंगे कुरुक्षेत्र जेल के कैदी

    Kurukshetra News
    कुरुक्षेत्र का जेल फिलिंग स्टेशन बना हरियाणा का सर्वश्रेष्ठ फीलिंग स्टेशन

    जेल फीलिंग स्टेशन कुरुक्षेत्र पर लगेगी देश की पहली सेल्फ सर्विस मशीन, रोजाना होती है 15 लाख से ज्यादा की सेल

    • कुरुक्षेत्र का जेल फिलिंग स्टेशन बना हरियाणा का सर्वश्रेष्ठ फीलिंग स्टेशन

    कुरुक्षेत्र। (सच कहूँ न्यूज) 31 मई 2022 को शुरू हुआ कुरुक्षेत्र जेल का फीलिंग स्टेशन अब हरियाणा का सर्वश्रेष्ठ फीलिंग स्टेशन (Filling Station) बन रहा है। यहां रोजाना तकरीबन 15 लाख रुपए की रोजाना सेल हो रही है। इतना ही नही इस पंप का संचालन कैदी स्वयं कर रहे हैं। कुछ ही समय में जेल फीलिंग स्टेशन कुरुक्षेत्र पर सीएनजी गैस की सुविधा भी उपभोक्ताओं को मिल जाएगी। इस सेवा के शुरू होने के बाद उपभोक्ताओं को सीएनजी गैस लेने के शहर से कई किलोमीटर दूर जाने की जरुरत नहीं होगी। फीलिंग स्टेशन पर पहले से ही लोगों की सुविधा के लिए 24 घंटे पंक्चर लगाने और हवा रिफिल करने की सुविधा दी जा रही है। यहां पर आसपास की जेलों के बंदियों को पंप संचालन का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। (Kurukshetra News)

    हरियाणा के कैदियों द्वारा संचालित पहले फीलिंग स्टेशन (Filling Station) की सेवाओं को लोगों द्वारा सराहना मिलने के बाद अब जेल प्रशासन द्वारा नया प्लॉन तैयार किया है। जेल अधीक्षक सोमनाथ जगत के अनुसार जेल फीलिंग स्टेशन पर आने वाले दिनों में मोबाइल डीजल पंपिंग वाहन सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। इस सेवा के जरिए सरकारी विभागों के जनरेटर, वाहनों तथा निजी संस्थानों में भी उनके द्वार पर जाकर डीजल उपलब्ध करवाने का काम किया जाएगा। इस वाहन की कैपेसिटी तीन हजार लीटर की होगी। यह सेवा देने वाला भी पहला पेट्रोल पंप होगा।

    जल्द मिलेगी 24 घंटे खाने-पीने की वस्तुएं

    जेल अधीक्षक ने कहा कि जेल फीलिंग स्टेशन (Filling Station) कुरुक्षेत्र पर जल्द ही एक आउटलेट खोला जाएगा। इस सेवा को शुरू करने के लिए जेल महानिदेशक ने हरी झंडी दे दी है। इस जेल पंप पर 24 घंटे 7 दिन आउटलेट से खाने-पीने की वस्तुएं उपभोक्ताओं को मिल पाएंगी। इस सेवा के शुरू होने से जेल फिलिंग स्टेशन की भव्यता में चार चांद लगेंगे तथा उपभोक्ताओं की संख्या में भी इजाफा होगा।

    लगेगी देश की पहली सेल्फ सर्विस मशीन | (Kurukshetra News)

    जेल अधीक्षक सोमनाथ जगत ने कहा कि जेल फीलिंग स्टेशन कुरुक्षेत्र पर देश की पहली सेल्फ सर्विस मशीन लगेंगी। इस मशीन के जरिए उपभोक्ता स्वयं पेट्रोल पंप पर जाकर अपने डिजिटल कार्ड के माध्यम से अपने वाहन में तेल डाल सकेंगे। इस सेवा के शुरू होने से जेल फिलिंग स्टेशन हाइटेक फीलिंग स्टेशन की श्रेणी में शुमार हो जाएगा। इस जेल फीलिंग स्टेशन पर आने वाले दिनों में उपभोक्ताओं को सीएनजी गैस भी उपलब्ध करवा दी जाएगी। इस सीएनजी गैस के पंप को शुरू करने की तमाम औपचारिकताएं पूरी हो चुकी है।

    यह भी पढ़ें:– Uric Acid: समस्याएं हैं तो समाधान भी…यूरिक एसिड से हैं परेशान तो ये हैं समाधान

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here