हमसे जुड़े

Follow us

12 C
Chandigarh
Sunday, February 8, 2026
More
    Home न्यूज़ ब्रीफ अब म्हारे छोे...

    अब म्हारे छोेरे-छोरियां माउंट यूनाम पर योग कर बनाएंगे वर्ल्ड रिकॉर्ड

    Yoga on Mount Unam Sachkahoon

    माउंट यूनाम अभियान में भाग लेंगे 88 विद्यार्थी और 12 शिक्षक

    • दिव्यांग विद्यार्थी भी मनाएंगे अपनी प्रतिभा का लोहा

    सच कहूँ/सुनील वर्मा सरसा। हिमाचल प्रदेश की माउंट यूनाम चोटी एक्सपीडिशन (6111 मीटर ऊंचाई) पर प्रदेश के 66 विद्यार्थी योग करेंगे। इनमें 44 लड़कियां व 22 लड़के शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में 22 दिव्यांग विद्यार्थी, जिसमें 11 लड़कियां व 11 लड़के भी भाग लेंगे। इसके अलावा 9 अध्यापक-अध्यापिकाएं तथा 3 स्पेशल शिक्षक भी प्रतिभागी बनेंगे। माउंट यूनाम अभियान में सरसा जिला के भी तीन विद्यार्थी भागीदारी करेंगे। इनमें राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल बड़ागुढां से पींद्र सिंह, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चौटाला से निकिता व ममता शामिल होगी। इस कार्यक्रम में प्रदेशभर से 100 प्रतिभागी भाग लेंगे। इसी संबंध में गत दिवस शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र के माध्यम से अभियान का हिस्सा बनने वाले विद्यार्थियों की सूची सांझा करते हुए निर्देश दिए है कि उपरोक्त स्कूलों के विद्यार्थियों को रोजाना दौड़ सहित अन्य योग एक्टिविटी कराए। शिक्षा विभाग इस अभियान को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए भेजेगा। बता दें कि विद्यार्थियों के टूर से पहले नोडल अधिकारियों को मनाली में प्रशिक्षण दिया गया है।

    पहले बेस कैंप व एडवांस कैंप में मिलेगा प्रशिक्षण

    प्रदेशभर के 66 विद्यार्थियों तथा 22 दिव्यांग विद्यार्थियों सहित 100 प्रतिभागियों को प्रतिनिधिमंडल 6111 मीटर ऊंची माउंट यूनाम पर चढ़ेंगे। यह 12 दिवसीय कार्यक्रम होगा। इससे पहले सभी विद्यार्थी, विशेष टीचर व 9 नोडल अधिकारी बेस कैंप व एडवांस कैंप में प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। इन कैंपों में इन्हें कैंपिंग, ट्रैकिंग, बाउलडरिंग रॉक व क्लिंबिंग, रैपलिंग, रिवर क्रॉसिंग, मोरेन वॉकिंग, ग्लेसियर वॉकिंग, फ्रंट प्वाइंट क्लीबिंग, आइस क्लीबिंग व पीक क्लीबिंग सहित अन्य गतिविधियों की टैनिंग कराई जाएगी। इसके पश्चात सभी माउंट यूनाम की चढ़ाई करेंगे।

    संबंधित स्कूल के शारीरिक शिक्षक के लिए निर्देश

    • विद्यार्थियों को प्रतिदिन 10 किलोमीटर रनिंग करने के निर्देश दिए गए है।
    • बेसिक योगा एक्टिविटी यानि प्राणायाम तथा सूर्य नमस्कार का भी अभ्यास करवाएं।
    • जिला स्तरीय नोडल अधिकारी संबंधित विद्यालयों के अध्यापकों का व्हाटशप ग्रुप बनाएंगे और उस ग्रुप में संबंधित विद्यालय के शारीरिक शिक्षा के अध्यापक को भी शामिल किया जाएगा।
    • शारीरिक शिक्षा अध्यापक द्वारा प्रतिदिन के कार्यों की रिपोर्ट व्हाटशप ग्रुप में सांझा करेंगे।
    • तदुपरांत जिला स्तरीय नोडल अधिकारी द्वारा उक्त रिपोर्ट निदेशालय के साथ सांझा की जाएगी।

    जिला के तीन विद्यार्थियों का चयन: हरबंस सिंह

    माउंट यूनाम अभियान नोडल अधिकारी हरबंस सिंह व नीरज पाहूजा ने बताया कि अभियान के लिए जिला के तीन विद्यार्थियों का चयन कर लिया गया है और जैसे ही विभाग का अभियान के लिए शेड्यूल जारी होगा, तो जिला की दो लड़कियां व एक लड़का अभियान में शामिल होगा। प्रदेशभर से 88 विद्यार्थी शामिल होंगे। जिनमें से 22 दिव्यांग विद्यार्थी होंगे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here