हमसे जुड़े

Follow us

17.5 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home देश Indian Railwa...

    Indian Railways: खुशखबरी: यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने उठाया ये अहम कदम!

    Indian Railways

    Indian Railways News : रेलवे ने साधारण श्रेणी में यात्रा करने वाले यात्रियों को आसान टिकट सुविधा प्रदान करने के लिए यूटीएस ऑन मोबाइल एप में अहम बदलाव किया है। यूटीएस ऑन मोबाइल एप के माध्यम से टिकट बुक करने की दूरी की सीमा को समाप्त कर दिया गया है जिसके फलस्वरूप अब जनरल टिकट किसी भी स्थान से बुक किए जा सकते हैं। Indian Railways

    अब यात्री किसी भी स्थान से बुक करवा सकते है जनरल टिकट

    उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार रेलवे ने साधारण श्रेणी में यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यूटीएस ऑन मोबाइल एप में बड़ा बदलाव किया है, जिसमें जनरल टिकट बुक करवाने की दूरी सीमा को समाप्त कर दिया गया है। इस सुविधा के प्रारम्भ होने के फलस्वरूप अब यात्री जनरल टिकट किसी भी स्थान से बुक करवा सकते हैं।

    इससे पूर्व यूटीएस ऑन मोबाइल एप के माध्यम से जनरल टिकट बुक करने की अधिकतम दूरी सीमा 20 किलोमीटर थी अर्थात् कोई भी यात्री स्टेशन के प्लेटफार्म से 20 किलोमीटर से अधिक दूरी होने पर टिकट बुक नहीं करवा सकता था। अब दूरी सीमा को समाप्त करने से जनरल टिकट कहीं से भी ऑनलाइन बुक हो सकता है। यहाँ उल्लेखित है कि जियो फेसिंग की न्यूनतम दूरी में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है जिसके तहत यात्री प्लेटफार्म और ट्रेन के अन्दर से ऑनलाइन जनरल टिकट बुक नहीं करवा सकता है। Indian Railways

    यूटीएस ऑन मोबाइल एप सुविधा के माध्यम से यात्री को आसान इंटरफेस (ीं२८ ्रल्ल३ी१ांूी) प्राप्त होता है, जिसका उपयोग कर मोबाइल पर पेपरलेस जनरल टिकट/प्लेटफॉर्म टिकट/सीजन टिकट आसानी से यात्री स्वयं ही बना सकते है, इससे यात्री के समय की बचत होगी साथ ही साथ कागज की बचत होगी तथा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। Indian Railways

    Voter ID Card without Name: क्या ऐसा भी हो सकता है? बिना नाम वाला पहचान पत्र सही पते पर पहुंचा!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here