हमसे जुड़े

Follow us

31.6 C
Chandigarh
Tuesday, March 31, 2026
More
    Home देश अब मैदानी इला...

    अब मैदानी इलाकों में कहर बरपाएगी ठंड

    Cold

    पहाड़ों पर बर्फबारी, कश्मीर के गुलमर्ग में माइनस 7.2 डिग्री पहुंचा तापमान (Cold Wave)

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। देश के कई हिस्सों में भयंकर ठंड पड़ रही है। कहर बरपाती शीतलहर से कई शहरों में पारा लगातार गिर रहा है। ठंड के कारण लोगों का जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।(Cold Wave) हरियाणा और पंजाब के अधिकतर क्षेत्रों में आंधी और बारिश की संभावना है। रविवार को हरियाणा के कुछ क्षेत्रों में तेज हवा के साथ मौसम में बदलाव आ गया है। राजधानी दिल्ली में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा।

    राजघाट और पंजाबी बाग के पास से बिजिविलिटी बेहद कमजोर है

    वहीं भारत मौसम विभाग के अनुसार रविवार सुबह उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग इलाकों में आज सुबह मध्यम कोहरा देखा गया।  मौसम विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में सक्रिय है। इसकी आवृति अधिक होने से उत्तर भारत के पहाड़ों में जबरदस्त बर्फबारी हो रही है।

    • देश में अगले 48 घंटों में कहीं बारिश तो कहीं बर्फबारी हो सकती है।
    • मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए मौसम का पूवार्नुमान जारी किया है।
    • कश्मीर के गुलमर्ग में माइनस 7.2 डिग्री का तापमान पहुंच गया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।