हमसे जुड़े

Follow us

22.4 C
Chandigarh
Thursday, March 19, 2026
More
    Home देश Cyclone Dana:...

    Cyclone Dana: अब मंडराने लगा ‘दाना’ का खतरा! भारी तबाही की आशंका! 200 से ज्यादा ट्रेनें रद्द

    Cyclone Dana

    120 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

    Cyclone Dana Update: भुवनेश्वर (एजेंसी)। बंगोप सागर में बना गहरे दबाव का क्षेत्र बुधवार सुबह को चक्रवात दाना का रूप धारण कर लिया। चक्रवात में तब्दील होने के बाद यह उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। चक्रवात दाना के प्रभाव से कई जगहों पर समुद्र अभी से अशांत हो गया है। समुद्र में बड़े बड़े ज्वार उठ रहे हैं। केन्द्रपाडा, राजगनार सहित पारादीप और चंद्रभागा, पुरी सी-बीच में समुद्र उफान पर हो गया। Cyclone Dana

    प्रशासन ने समुद्री तटों पर एहतियात के तौर पर धारा 144 लगा दी है। इसके अलावा, पारादीप से इरसामा सियाली तक समुद्र तट पर प्रतिबंध लगा दिए गए। चक्रवाती तूफान ‘दाना’ के शुक्रवार तड़के ओडिशा के भितरकनिका राष्ट्रीय उद्यान और धामरा बंदरगाह के बीच तट से टकराने की आशंका है, जिस दौरान 120 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। Cyclone Dana Update

    चक्रवात के आने पर 24 और 25 अक्टूबर को दक्षिण बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश होगी। तूफान के मद्देनजर पूर्वी रेलवे सियालदह स्टेशन से वीरवार रात आठ बजे से शुक्रवार सुबह 10 बजे तक किसी स्थानीय ट्रेन का परिचालन नहीं करेगा। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। तूफान के मद्देनजर 200 से ज्यादा ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। Cyclone Dana

    Mosque Air Strike: मस्जिद पर हवाई हमला, 31 लोगों की मौत

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here