हमसे जुड़े

Follow us

24.8 C
Chandigarh
Sunday, February 15, 2026
More
    Home शिक्षा / रोजगार अब कोचिंग सें...

    अब कोचिंग सेंटरों व खेल नर्सरियों की हर माह जांची जाएगी व्यवस्था

    व्यवस्थाओं, खिलाड़ियों की संख्या और कोच की नियमित उपस्थिति की होगी जांच

    जिले में चल रही है 16 खेल नर्सरी

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। जिले में खेल विभाग के कोचिंग सेंटरों और खेल नर्सरियों को अब हर महीने व्यवस्था जांची जाएगी। खेल विभाग ने आदेश जारी कर कोचिंग सेंटर और नर्सरियों में व्यवस्थाओं, खिलाड़ियों की संख्या और कोच की नियमित उपस्थिति की जांच करनी होगी। अगर कोई अनियमितता मिलती है तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आदेश के बाद डीएसओ ने खेल नर्सरियों और कोचिंग सेंटरों की जांच शुरू कर दी है। जो कोच जिस खेल का अभ्यास करवा रहा है। उस कोच को उसी खेल नर्सरी की जांच सौंपी गई है। इसके बाद इसकी रिपोर्ट तैयार कर खेल विभाग के उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी। जिले में 16 खेल नर्सरी खेल विभाग द्वारा खोली हुई है।

    खेल नर्सरी में ये होगी जांच

    खेल नर्सरी में कोच व खिलाड़ियों की उपस्थिति जांची जाएगी। इसी के साथ प्रशिक्षण का समय क्या है। उस निर्धारित समय पर खिलाड़ी व कोच पहुंच रहे हैं या नहीं। नर्सरी में खेल मैदान की क्या स्थिति है। खेल का पर्याप्त सामान है या नहीं। खेल नर्सरी में निर्धारित नियमाअनुसार खिलाड़ी है या नहीं। मौजूदा समय का स्टेट्स इत्यादी प्वाइंटों पर जांची की जा रही है।

    दो वर्ग में नर्सरी के अंदर चयनित है खिलाड़ी

    खेल नर्सरी में दो वर्ग में खिलाड़ियों का चयन किया गया। एक वर्ग में 8 साल से 14 साल तक खिलाड़ी व दूसरा वर्ग में 15 साल से 19 साल के खिलाड़ी शामिल है। खिलाड़ियों को खेल नर्सरी में सुबह-शाम अभ्यास करवाया जाता है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here