हमसे जुड़े

Follow us

26.2 C
Chandigarh
Thursday, April 2, 2026
More

    अब दुनिया पर इबोला जैसी महामारी का खतरा, 88% मृत्यु दर

    Ebola

    जिनेवा (एजेंसी)। दुनिया के सामने अब एक और नई महामारी का खतरा बन गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने आपात चेतावनी जारी की है कि दुनिया भर में इबोला जैसी महामारी मारबर्ग का प्रकोप बढ़ सकता है। सबसे ज्यादा चिंताजनक पहलू ये है कि इस महामारी में संक्रमित लोगों के मरने की दर 88% तक जा सकती है। मारबर्ग वायरस का केस पश्चिमी अफ्रीकी देश गिनी में मिला है और अब विशेषज्ञ चेता रहे हैं कि वायरस काफी दूर तक फैल सकता है। अगर इससे बचना है तो इसको तत्काल खत्म करने की जरूरत है।

    डब्ल्यूएचओ के क्षेत्रीय निदेशक डॉक्टर मातशिदिसो मोइती कहते हैं कि मारबर्ग वायरस के फैलने की आशंका काफी दूर तक है। ऐसे में हमें इसे जल्द रोकना होगा। उन्होंने कहा कि हम गिनी के स्वास्थ्य अधिकारियों संग मिलकर काम कर रहे हैं, जिनके पास इबोला से जंग जीतने का अनुभव है। इससे पहले डब्ल्यूएचओ ने पुष्टि की थी कि गिनी में मारबर्ग वायरस की चपेट में आने से जान गंवाने वाले व्यक्ति के संपर्क में चार लोग आए थे। उसने कहा कि पश्चिमी अफ्रीकी देश में संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए कर्मियों को नियुक्त किया गया है। गिनी में मारबर्ग वायरस का केस उस वक्त सामने आया है जब ये देश इबोला महामारी से मुक्त हुआ है। मारबर्ग के कुछ केस दक्षिण अफ्रीका, अंगोला, केन्या, युगांडा और कांगो में भी सामने आए हैं। अभी तक इसका कोई इलाज नहीं संभव हो पाया है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।