हमसे जुड़े

Follow us

11.4 C
Chandigarh
Monday, February 2, 2026
More
    Home राज्य पंजाब एनआरआई कत्लका...

    एनआरआई कत्लकांड सुलझा, नौकर ने ही करवाई हत्या

    Ludhiana News
    लुधियाना। घटना के बारे में प्रैस कॉन्फ्रेंस के दौरान जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर मनदीप सिंह सिद्धू।

    हत्या के लिए 2.70 लाख की दी थी सुपारी, नौकर सहित 6 आरोपी गिरफ्तार

    • मोटरसाइकिल और सुपारी के तौर पर दी रकम भी की बरामद | Ludhiana News

    लुधियाना (सच कहूँ/जसवीर सिंह गहल)। जिला के गांव लालतों कलां में एनआरआई बनिंदरदीप सिंह के हत्या मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड घर का नौकर बल सिंह निकला। पुलिस ने उस समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पुलिस को 1 लाख 80 हजार रुपए भी बरामद हुए हैं। मृतक नौकर बल सिंह को लोगों के सामने गलत शब्दावली इस्तेमाल करता था। Ludhiana News

    इसी रंजिश के चलते उसने सुपारी देकर उसका कत्ल करवा दिया। बल सिंह एनआरआई के घर पिछले 15 साल से रह रहा था। एनआरआई 6 महीने कनाडा और 6 महीने भारत रहता था। बल सिंह ने पूछताछ में बताया कि बनिंदरदीप सिंह ने उसे कई बार लोगों के सामने पीटा। इसलिए उसने 5 बदमाशों को बनिंदरदीप सिंह की हत्या के लिए 2 लाख 70 हजार सुपारी दी थी। मृतक कनाडा में पीआर और दो बच्चों का पिता भी था। Ludhiana News

    प्रैस कॉन्फ्रेंस के दौरान जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर मनदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान बल सिंह निवासी लालतों कलां, जगरात सिंह उर्फ गाजा निवासी फेस-1 दुग्गरी, जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सी, जगदेव नगर लुधियाना, सोहिल अली निवासी गांव महमूदपुरा, देवराज उर्फ कालू निवासी शहीद भगत सिंह नगर दुग्गरी और वरिंदर सिंह सिंह उर्फ विक्की, निवासी शहीद भगत सिंह नगर, लुधियाना के रुप में हुई है। आरोपी जगराज सिंह पर पहले 5 मामले दर्ज हैं। वहीं जसप्रीत पर 1 मामला दर्ज है। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि बल सिंह कोठी पर कब्जा भी करना चाहता था। Ludhiana News

    4 दिन पहले बाइक सवार 4 लोगों ने तेजधार हथियारों से बनिंदरपाल (42) पुत्र भगवंत सिंह की हत्या कर दी थी। बनिंदरदीप का एक कोठी का विवाद चल भी रहा था। पुलिस पहले उस एंगल पर भी काम कर रही थी। पुलिस को पहले दिन से नौकर बल पर शक था। उसे ट्रैप कर पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस को आरोपियों की सीसीटीवी महदूदपुरा गुरुद्वारा साहिब के नजदीक की मिली थी। वहीं से पुलिस ने आरोपियों को लोकेट करना शुरु किया। पुलिस ने इस केस में 100 से अधिक कैमरे खंगाले हैं। पुलिस ने आरोपियों से 2 दरात और 2 बाइक बरामद किए हैं। Ludhiana News

    यह भी पढ़ें:– बंद घर में चोरों ने लगाई सेंध, लाखों के जेवरात चुराए

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here