हमसे जुड़े

Follow us

16.1 C
Chandigarh
Friday, April 10, 2026
More
    Home देश पाक पर परमाणु...

    पाक पर परमाणु बम गिरा देना चाहिए: आचार्य धर्मेन्द्र

    Nuclear Bomb, Dropped Pakistan, Acharya Dharmendra, National Animal, Media

    जयपुर:  विश्व हिन्दू परिषद के नेता आचार्य धर्मेन्द्र का कहना है कि पाकिस्तान पर परमाणु बम गिरा देना चाहिए। पाक की ओर से हो रहे लगातार संघर्ष विराम के उल्लंघन की निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि एशिया में स्थायी शांति के लिए ऐसा करना आवश्यक है। पाक को पड़ोसी देश पुकारने के बजाय दुश्मन देश बोलना चाहिए।

    गांधी जी के चित्र प्रकाशन पर खड़े किए सवाल

    आचार्य धमेन्द्र ने महात्मा गांधी को देश के विभाजन के लिए जिम्मेदार बताते हुए नोटों पर गांधी जी के चित्र प्रकाशन पर सवाल खड़े किए। कोटा में मीडिया से बात करते हुए आचार्य धमेन्द्र ने कहा कि गाय को राष्ट्रीय पशु के बजाय राष्ट्रीय माता घोषित किया जाना चाहिए। उन्होंने मुस्लिम समाज के लोगों को बेझिझक वंदे मातरम बोलने की सलाह देते हुए कहा कि भारत में एपीजे कलाम आजाद और अशफाक उल्लाह खान जैसे देशभक्तों की कमी नहीं है।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।