हमसे जुड़े

Follow us

16.2 C
Chandigarh
Tuesday, February 17, 2026
More
    Home राज्य पंजाब पंजाब में कोर...

    पंजाब में कोरोना मामलों की संख्या बढ़ कर 58 हुई

    Coronavirus

    अमृतसर। पंजाब में कोरोना पीड़ितों की संख्या लगातार बढ़ रही है और राज्य में यह आंकड़ा अब 58 तक पहुंच गया है। राज्य में कोरोना के 11 नए मामले सामने आए हैं। इनमें अमृतसर में तीन, मानसा में तीन, मोहाली में दो और लुधियाना, रोपड़ तथा जालंधर में एक-एक संदिग्ध की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मानसा और मोहाली में कोरोना पॉजिटिव आये क्रमश: तीन और दो नये मामले जमातियों के हैं जो दिल्ली की निजामुद्दीन मस्जिद में मरकज कार्यक्रम में भाग लेने गये थे। राज्य में कोरोना से अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थय विभाग के अनुसार शुक्रवार को तीन पॉजिटिव मामले अमृतसर में पाये गये।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।