हमसे जुड़े

Follow us

20.2 C
Chandigarh
Tuesday, March 10, 2026
More
    Home देश देश में कोरोन...

    देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 60 हजार के करीब

    Coronavirus

    नयी दिल्ली। देश में Coronavirus (कोविड-19) का संक्रमण तेजी से फैल रहा है और पिछले 24 घंटे के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों में इसके 2680 नये मामले सामने आने के कारण इससे प्रभावित होने वाले लोगों की संख्या 60 हजार के करीब पहुंच गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक देश के विभिन्न राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों में इससे अब तक 59662 लोग प्रभावित हुए हैं तथा 1981 लोगों की मौत हुई है। वहीं अब तक 17847 लोग ठीक हुए हैं और उन्हें विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है।

    Coronavirus | देश में कोरोना से सबसे अधिक महाराष्ट्र प्रभावित

    देश में कोरोना से सबसे अधिक महाराष्ट्र प्रभावित हुआ है और इसके कारण राज्य की स्थिति लगातार बगड़ती जा रही है। महाराष्ट्र में 19063 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं तथा 731 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 3470 लोग इससे ठीक हुए हैं। कोविड-19 से प्रभावित होने के मामले में देश का पश्चिमी राज्य गुजरात दूसरे नंबर पर है। गुजरात में अब तक 7402 लोग इससे संक्रमित हुए हैं तथा 449 लोगों की मृत्यु हुई है। वहीं 1872 लोगों को उपचार के बाद विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी मिल चुकी है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की भी स्थिति इस जानलेवा विषाणु के कारण चिंताजनक बनी हुई है। यहां इससे अब तक 6318 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 68 लोगों ने जान गंवाई है। वहीं 2020 लोगों को उपचार के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है।

    राजस्थान में भी कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है। यहां अब तक 3579 लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं तथा 101 लोगों की मौत हुई है। वहीं 1916 लोग इससे ठीक हुए हैं। तमिलनाडु में कोविड-19 संक्रमितों की संख्या 6009 तक पहुंच गई है तथा 40 लोगों की अब तक इसके कारण मौत हो चुकी है। वहीं 1605 लोग इस संक्रमण से उबरने में कामयाब हुए हैं।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।