हमसे जुड़े

Follow us

13.7 C
Chandigarh
Monday, February 16, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा प्रदेश में जल...

    प्रदेश में जल्द होगी 1250 डॉक्टरों सहित नर्सिंग स्टाफ की भर्ती : विज

    Health Minister Anil Vij sachkahoon

    बोले : असामाजिक लोग हरियाणा से कूच कर जाएं

    कलायत (सच कहूँ न्यूज)। प्रदेश के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज(Health Minister Anil Vij) ने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए ठोस कार्ययोजना को जमीनी स्तर पर उतारने की कार्यवाही शुरू हो गई है। राज्य में जल्द 1250 चिकित्सकों की भर्ती होगी। इसके साथ ही नर्सिंग और अन्य रिक्त पदों को भरा जाएगा। निश्चित रूप से इससे जहां पूरी तरह से स्वास्थ्य सेवाओं का हरियाणा प्रदेश में कायाकल्प होगा वहीं चिकित्सकों की भर्ती से मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। वे रविवार को कैथल जिले कलायत में नेशनल हाई-वे पर स्थित वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप सामुदायिक केंद्र में पत्रकारवार्ता को संबोधित कर रहे थे।

    गृह मंत्री(Health Minister Anil Vij) ने कहा कि लोग भले उन्हें गब्बर कहें लेकिन वे अनिल विज हैं। उनका प्रयास है कि पूरे प्रदेश को नशे के नेटवर्क से मुक्त करना है। इसके लिए राज्य के सभी जिला पुलिस अधीक्षकों को सप्ताह में नशाखोरी रोकने की दिशा में किए गए कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि जो लोग इस प्रकार के असामाजिक कार्य से जुड़े हैं, वे दूध-दही के खानपान के प्रदेश से कूच कर जाएं। नहीं तो गब्बर की सलाखें उनके लिए खुली हैं। विज ने कहा कि देश के पांच राज्यों में होने वाले चुनाव में भाजपा विजय का परचम फहराएगी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here